Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

अगर आप भी एक यूट्यूबर है, और आप हाई क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड करना चाहते हैं, लेकिन आपके स्मार्टफोन अच्छी क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड नहीं कर पाते हैं, तो हम आपके लिए शानदार स्मार्टफोन लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप यूट्यूब के लिए हाई क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, और YouTube पर अच्छे काशे व्यूज पा सकते हैं, चलिए जानते हैं उन सभी स्मार्टफोन के बारे में।
सभी का सपना होता है, एक यूट्यूब पर बनने का लेकिन हाई क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड नहीं करने के कारण वीडियो पर व्यूज नहीं आ पाते हैं, अगर आप सस्ती कीमत पर हाई क्वालिटी कैमरा वाले स्मार्टफोन खरीद कर अपना बनाना चाहते हैं, तो आप नीचे दी गई लिस्ट में से एक स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं और यूट्यूब के लिए हाई क्वालिटी वीडियो बना सकते हैं, क्योंकि इन स्माटफोनों में काफी शानदार कैमरा क्वालिटी दी गई है, जिनकी मदद से आप यूट्यूब के लिए हाई क्वालिटी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
| एंड्रायड फोन | वेरिएंट | कीमत |
|---|---|---|
| Vivo V60e 5G | 8GB +128GB | ₹31,999 |
| Realme 16 Pro 5G | 8GB +128GB | ₹34,999 |
| Redmi Note 15 Pro 5G | 8GB +128GB | ₹29,999 |
| Vivo T4 Pro 5G | 8GB +128GB | ₹27,999 |
Vivo V60e 5G स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट के साथ पेश किया गया था, जिसमें 8GB +128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपए, 8GB +256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपए और 12GB +256GB स्टोरेज की कीमत 35,999 रुपए रखी गई है।

डिस्प्ले: अगर इसके डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 2392×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1600 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 का एस्पेक्ट रेशों दिया जाता है।
प्रोसेसर: अगर इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTak Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है, जो एंड्रॉयड V15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला है, इसमें आपको 3 साल की OS अपडेट और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिल जाती है।
प्राइमरी कैमरा: वीवो V60e 5G स्मार्टफोन में आपको 30x डिजिटल जूम वाला 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी दिया जाएगा। जो की ऑटो फोकस के साथ आने वाला है। इस में Smart Aura Light दी गई है, इसके अलावा आप इस फोन से 4k Full HD वीडियो रिकॉर्ड आसानी से कर सकते हो।
सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर्स और वीडियो कॉल करने के लिए इसके फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल जाता है, जिसमें आपको ऑटोफोकस भी दिया जाता है।
बैटरी: Vivo V60e 5G स्मार्टफोन में आपको 90W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट वाली 6500mAh की लिथियम और बैटरी दी जाती है इस फोन को 40 मिनट में 20% से 100% चार्ज किया जा सकता है।
अन्य फीचर्स: इस फोन को धूल और पानी से बचने के लिए इसमें IP68, IP69 रेटिंग सपोर्ट मिल जाता है। इसके अलावा इसमें 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi 5, Bluetooth V5.4, Dual SIM, USB Type-C Audio Jack, ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और लाइट सेंसर जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।
अगर आप एक यूट्यूब है या यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करते हैं और आपको यूट्यूब पर अच्छी वीडियो बनाने के लिए एक अच्छा स्मार्टफोन चाहिए तो आप के लिए Vivo V60e 5G स्मार्टफोन बेस्ट ऑप्शन होगा, क्योंकि इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाता है, जिससे आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग आसानी से कर सकते हैं।
Also Read:- वीवो का सबसे अच्छा कैमरा वाला फोन कौन सा है?
रियलमी 16 प्रो 5G स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में तीन वेरिएंट के साथ पेश किया गया था जिसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपए, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 36,999 रुपए और 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपए रखी गई है।

डिस्प्ले: रियलमी 16 प्रो 5G स्मार्टफोन में 1000 नीड्स ब्राइटनेस और 2772×1272 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.78 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी जाती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 450 PPI पिक्सल डेंसिटी मिल जाती है।
प्रोसेसर: इस फोन की प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTak Dimensity 7300 Max ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है, जो एंड्रॉयड V16 Realme UI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, इसमें आपको 3 साल की OS अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिल जाती है।
प्राइमरी कैमरा: रियलमी के इस शानदार स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा 30x डिजिटल जूम के साथ दिया जाता है, इसके अलावा इसके बैक पैनल पर अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया जाता है, इसमें आपको एलईडी फ्लैशलाइट दी जाती है। इस फोन के द्वारा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग आसानी से कर सकते हैं।
सेल्फी कैमरा: सेल्फी के लिए इसके फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है, जिससे आप सेल्फी पिक्चर्स और वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं। क्योंकि इसके फ्रंट साइड पर भी आपको 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने का फीचर्स दिया जाता है।
बैटरी: इस रियलमी स्मार्टफोन में आपको 7000mAh की लिथियम पॉलीमर बैटरी दी जाती है, जो 80W सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, स्मार्टफोन को 49 मिनट में 20% से 100% चार्ज बढ़िया आसानी से किया जा सकता है।
अन्य फीचर्स: इस फोन में ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, लाइट सेंसर, कंपास, जायरोस्कोप, 5G कनेक्टिविटी इसके अलावा इस फोन को धूल और पानी से बचने के लिए IP68, IP66, IP69K IP69 रेटिंग दी जाती है।
रियलमी 16 प्रो 5G स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, इस फोन से आप 4K क्वालिटी वीडियो आसानी से रिकॉर्ड कर सकते हैं, इसके अलावा इस फोन की कीमत भी काफी कम है इससे आप आसानी से इसको खरीद सकते हैं।
Also Read:- 20000 रुपए से भी कम कीमत में आने वाले पोको 5G फोन
रेडमी नोट 15 प्रो 5G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ खरीदा जा सकता है, 8GB+128GB इंटरनल स्टोरेज को 29,999 रुपए और 8GB+256GB इंटरनल स्टोरेज को 31,999 रुपए में खरीद सकते हैं। चलिए इस फोन के फीचर्स के बारे में जानते हैं।

डिस्प्ले: Redmi Note 15 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.83 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी जाती है, जो 3200 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1280×2772 पिक्चर रेजोल्यूशन के साथ आती है। इसमें आपको HDR 10+ सपोर्ट दिया जाता है, इसके अलावा उसने आपको 447 PPI पिक्सल डेंसिटी दी जाती है।
प्रोसेसर: इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTak Dimensity 7400 Ultra ऑक्टा कोर प्रोसेसर सपोर्ट मिल जाता है, जो एंड्रॉयड V15 ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है, इसमें आपको 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ 4 साल का OS अपडेट भी दिया जाता है।
प्राइमरी कैमरा: अगर इसके प्राइमरी कैमरे की बात करें तो उसमें 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जाता है, जो एलईडी फ्लैशलाइट के साथ आता है, इसमें आपको डिजिटल जूम, ऑटो फ्लैश, कस्टम वाटर मार्क, फेस रिडक्शन, टच टू फॉक्स और 4K फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग और स्लो मोशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सेल्फी कैमरा: इस फोन के फ्रंट साइड पर 20 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया जाता है। इसमें आपको स्क्रीन फ्लैशलाइट भी दी जाती है।
बैटरी: अगर इसके बैटरी की बात करें तो उसमें 6580mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी जाती है, जो 45W फास्ट चार्ज से चार्ज होती है। यह स्मार्टफोन 58 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।
अन्य फीचर्स: रेडमी नोट 15 प्रो 5G स्मार्टफोन मैं आपको Wi-Fi 6, Dual SIM, Mobile Hotspot, Bluetooth V5.4 और ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिल जाएंगे।
अगर आपका बजट 30,000 रुपए से भी कम का है, और आप यूट्यूब के लिए हाई क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्डिंग करना चाहते हैं, तो आप Redmi Note 15 Pro 5G स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं, क्योंकि इसमें आपको 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाता है, जिससे आप 4K फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
Also Read:- ₹15000 से कम में आने वाले OPPO 5G मोबाइल, दमदार फीचर्स से है लैस, देखें पूरी लिस्ट
अगर आप कम कीमत में 5G मोबाइल लेने की सोच रही है, तो आपके लिए Vivo T4 Pro 5G फोन एक बेस्ट ऑप्शन होगा, क्योंकि वीवो T4 प्रो 5G स्मार्टफोन से आप हाई क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड भी कर सकते हैं, इस फोन को आप तीन वेरिएंट के साथ खरीद सकते हैं, जिसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27999 रुपए, 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 29,965 रुपए रखी गई है, इसके अलावा 12GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 31,399 रुपए रखी गई है।

डिस्प्ले: वीवो टी4 प्रो 5G स्मार्टफोन को 6.77 इंच Full HD+ AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले के साथ खरीद सकते हैं, इसकी डिस्प्ले के साथ 2392×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन, 5000 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट दी जाती है।
प्रोसेसर: इस 5G स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है, स्मार्टफोन एंड्राइड v15 Funtouch OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, कंपनी की तरफ से आपको इसमें 4 साल की OS अपडेट और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिल जाता है।
प्राइमरी कैमरा: इस फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने वाले हैं, इसमें आपको 2X डिजिटल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 100x digital zoom और 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा दिया जाता है। इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल का डेथ कैमरा भी दिया जाता है। इस फोन की बैक पैनल पर Smart Aura Light मिल जाती है इसके अलावा इसमें डिजिटल जूम, dual वीडियो रिकॉर्डिंग, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, टच टू फॉक्स, फेस डिटेक्शन और ऑटोफ्लैश जैसे फीचर्स दिए जाते हैं।
सेल्फी कैमरा: Vivo T4 Pro 5G स्मार्टफोन से सेल्फी पिक्चर्स क्लिक करने के लिए फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाता है जिससे आप 4K क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड भी कर सकते हैं।
बैटरी: अगर इसकी बैटरी की बात करें तो इसमें 6500mAh की लिथियम आयन बैटरी दी जाएगी 90W फ्लैश चार्जिंग से चार्ज होती है। वीवो T4 प्रो 5G स्मार्टफोन को सिर्फ 40 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।
अन्य फीचर्स: अगर इस फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, लाइट सेंसर, Wi-Fi, Bluetooth V5.4 और 5G नेटवर्क सपोर्ट मिल जाता है, इसके अलावा इसमें आपको IP68, IP69 रेटिंग सपोर्ट दिया जाता है जिससे स्मार्टफोन को धूल, मिट्टी और पानी से बचाया जाता है।
अगर आपका बजट 28000 से 31000 रुपए के बीच में है तो आप Vivo T4 Pro 5G स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं क्योंकि इस फोन में आपको 100x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाता है, जिसकी मदद से आप हाई क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और यूट्यूब पर अपलोड कर सकते हैं, इसके अलावा आप इसके कैमरे से दूर की वस्तुओं को जूम की मदद से पास ला सकते हैं, क्योंकि इसमें 100x ऑप्टिकल जूम दिया गया है, जिससे क्वालिटी काफी अच्छी आती है और पिक्चर्स नहीं फटते है।
Also Read:- इंडिया का सबसे बेस्ट मोबाइल कौन सा है? यहां जाने फीचर्स और प्राइस लिस्ट
आज हमने आपको इस आर्टिकल की मदद से यूट्यूब वीडियो बनाने के लिए कौन सा एंड्रायड फोन सबसे अच्छा है। इसके बारे में पूरी डिटेल के साथ जानकारी दी है। हमने आपको इस आर्टिकल में ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताया है जिसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इन मोबाइल से आप यूट्यूब के लिए बहुत ही शानदार वीडियो बना सकते हैं। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर जरूर करें।
Q.1. वीडियो बनाने के लिए सबसे अच्छा फोन कौन सा है?
Ans – अगर आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करना चाहते हैं तो आप Vivo V60e 5G, Realme 16 Pro 5G, Redmi Note 15 Pro 5G और Vivo T4 Pro 5G स्मार्टफोन को चुन सकते हैं।
Q.2. कौन से फोन 4K वीडियो शूट कर सकते हैं?
Ans – अगर आप एक यूट्यूब है और आप अपने मोबाइल से 4K वीडियो शूट करना चाहते हैं तो आपके लिए Vivo V60e 5G, Realme 16 Pro 5G, Redmi Note 15 Pro 5G और Vivo T4 Pro 5G बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
Q.3. कौन से फोन में 100x जूम मिलता है?
Ans – Vivo T4 Pro 5G फोन में आपको 100x ऑप्टिकल जूम देखने को मिलता है।
Q.4. 7000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन कौन सा है?
Ans – Realme 16 Pro 5G स्मार्टफोन में 7000mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है।
Q.5. Vivo T4 Pro 5G की कीमत क्या है?
Ans – Vivo T4 Pro 5G स्मार्टफोन को आप 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ सिर्फ 27,999 रुपए में खरीद कर अपना बना सकते हैं।
Trending now