Vivo के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले स्मार्टफोन कौन से है? जाने कीमत और फीचर्स

Vivo 200MP Camera Phone: अगर आप वीवो कंपनी के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपके लिए 200 Megapixel Camera Phone List लेकर आए हैं, जिन में शानदार कैमरा क्वालिटी, अच्छा बैटरी बैकअप और अच्छे फीचर्स मिलते हैं। जिन वीवो स्मार्टफोन की हम बात कर रहे हैं, उनमें आपको काफी शानदार कैमरा जो दिया जाता है, जिनकी मदद से आप हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। चलिए देखते हैं, Vivo Best Camera Phone कौन-कौन से हैं।

Table of Contents

Vivo के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले स्मार्टफोन कौन से है?

200 Megapixel Camera Phone List

अगर आप वीवो कंपनी के 5G 200MP Camera Phone लेने की सोच रहे हैं, तो हम आपको Vivo Best Phone की लिस्ट देने वाले जिनमें से आप अपने लिए एक शानदार कैमरा क्वालिटी वाले स्मार्टफोन ले सकते हैं।

स्मार्टफोनकीमत
Vivo V60e 5G₹31,349
Vivo V70 FE 5G₹36,780
Vivo X200 Pro 5G₹1,01,999
Vivo X300 Ultra 5G₹1,59,999

Vivo V60e 5G 200MP Camera Phone

अगर आप अपने लिए Vivo 200MP Camera Phone लेने की सोच रहे हैं, तो Vivo V60e 5G स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होने वाला है। क्योंकि इस फोन में आपको शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ शानदार बैटरी बैकअप भी दिया जाता है।

Vivo V60e 5Gस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.77 इंच, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसरMediaTak Dimensity 7360 Turbo
रैम8GB/12GB
स्टोरेज128GB/256GB
ओएसएंड्रॉयड 15, Funtouch OS
प्राइमरी कैमरा200MP+8MP
सेल्फी कैमरा50MP
बैटरी6500mAh, 90W Flash Charging

Vivo V60e 5G डिस्प्ले

बात की जाए Vivo V60e 5G स्मार्टफोन की डिस्प्ले की तो इसमें 1600 नीड्स पिक ब्राइटनेस 120Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 का एस्पेक्ट रेशों, 388 PPI पिक्सल डेंसिटी और 2392×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77 इंच की Full HD+ डिस्प्ले मिलती है, जो AMOLED पैनल पर बनी पंच होल डिस्पले होती है।

Vivo V60e 5G प्रोसेसर

Vivo के इस 5G स्मार्टफोन में MediaTak का Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो Mali-G615 MC2 ग्राफिक सपोर्ट के साथ आता है, वीवो V60e 5G स्मार्टफोन को इंडिया में एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लाया गया था। जो Funtouch OS के साथ मिलकर काम करता है, इसमें आपको 3 साल की OS अपडेट और 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिल जाती है।

Vivo V60e 5G कैमरा

वीवो का वीवो V60e 5G स्मार्टफोन बेस्ट कैमरा मोबाइल 5G है, जो ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ आता है, इसमें 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा f/1.88 अपर्चर और Samsung ISOCELL S5KHP9 सेंसर के साथ दिया जाता है, जो 30X डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ मिल जाता है। इसके बैक पैनल पर Smart Aura Light दी जाती है।

फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें आप 4K क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं इसमें Vlog Mode, Auto Flash, Face Detection और Touch to Focus जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ऑटो फोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया गया है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है, इसके फ्रंट कैमरे से आप 4K फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

Vivo V60e 5G बैटरी

फोन में बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो इसमें 6500mAh की लिथियम आयन बैटरी दी जाती है, जो 90W Flash Charging सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी का दावा है क्या वीवो V60e 5G स्मार्टफोन की बैटरी को 20% से 100% चार्ज होने में सिर्फ 40 मिनट का समय लगता है।

Vivo V60e 5G वॉटर रेजिस्टेंट

वीवो V60e 5G स्मार्टफोन में IP68, IP69 Water resistant रेटिंग दी जाती है, जो स्मार्टफोन को धूल मिट्टी और पानी से सुरक्षित रखती है। ब्रांड के अनुसार वीवो V60e 5G स्मार्टफोन को 1.5 मीटर गहरे पानी के खड्डे में 120 मिनट तक रखा जाए तो भी स्मार्टफोन खराब नहीं होगा।

Vivo V60e 5G कनेक्टिविटी

वीवो का यह नया 5G स्मार्टफोन 4G और 5G दोनों नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ आता है इसके अलावा इसमें डुअल सिम, मोबाइल हॉटस्पॉट, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.4, GPS, NFC, USB Type-C और ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाता है।

Vivo V60e 5G
Vivo V60e 5G/Photo Credit: Vivo

Vivo V60e 5G कीमत

वेरिएंटकीमत
8GB+128GB₹31,349
8GB+256GB₹33,799
12GB+256GB₹35,999

अगर हम वीवो के इस नए 5G फोन Vivo V60e 5G Price की बात करें तो इस फोन को इंडिया में तीन वेरिएंट के साथ पेश किया गया था। जिसमें 8GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,349 रुपए, 8GB रैम+256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,799 रुपए रखी गई थी। जबकि Vivo Top Model की कीमत 35,999 रुपए रखी गई थी। जो 12GB रैम+256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ें:- इंडिया का सबसे बेस्ट मोबाइल कौन सा है? यहां जाने फीचर्स और प्राइस लिस्ट

Vivo V70 FE 5G 200MP Camera Phone

वीवो V70 FE 5G 5G स्मार्टफोन भी एक ऐसा स्मार्टफोन है, जो 200 मेगापिक्सल कैमरा सपोर्ट के साथ आता है, अगर आप हाल ही में Vivo New Phone 5G लेने की सोच रहे हैं, तो Vivo V70 FE 5G स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स के बारे में डिटेल से देख सकते हैं।

Vivo V60e 5Gस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.83 इंच, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसरMediaTak Dimensity 7360 Turbo
रैम8GB/12GB
स्टोरेज128GB/256GB
ओएसएंड्रॉयड 16, Origin OS
प्राइमरी कैमरा200MP+8MP
सेल्फी कैमरा50MP
बैटरी7000mAh, 90W Flash Charging

Vivo V70 FE 5G कैमरा

वीवो का क्या 5G स्मार्टफोन बेस्ट कैमरा मोबाइल 5G है, जिसमें आपको 200 मेगापिक्सल का f/1.88 अपर्चर वाला मेन कैमरा S5KHP5 सेंसर के साथ आता है, इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जाता है, फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट, फिल्म कैमरा, सुपरमून जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेल्फी वीडियो कॉलिंग करने के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का स्क्रीन फ्लैशलाइट के साथ कैमरा दिया जाता है।

Vivo V70 FE 5G डिस्प्ले

यह वीवो का सबसे अच्छा फोन है, जिसमें 6.83 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी जाती है, जो पंच होल डिस्पले होती है। इसकी डिस्प्ले के साथ 450 PPI पिक्सल डेंसिटी, 2800×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन, 1900 nits पिक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 का एस्पेक्ट रेशों दिया गया है।

Vivo V70 FE 5G प्रोसेसर

वीवो V70 FE 5G स्मार्टफोन मैं आपको MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट दिया जाता है। जो LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। स्मार्टफोन को मार्केट में एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लाया गया था जो Origin OS के साथ मिलकर काम करता है। इसमें आपको 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट और 4 साल को OS अपडेट मिल जाता है।

Vivo V70 FE 5G बैटरी

वीवो V70 FE 5G स्मार्टफोन में 90W Flash Charging सपोर्ट वाली 7000mAh की लिथियम आयन बैटरी दी जाती है। फोन को 100% चार्ज होने के लिए 60 मिनट का समय लगता है।

Vivo V70 FE 5G वॉटर रेजिस्टेंट

स्मार्टफोन को पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षित रखने के लिए इसमें कंपनी द्वारा IP68+IP69 वाटर रेसिस्टेंट सपोर्ट दिया जाता है, यानी कि वीवो का यह स्मार्टफोन पानी में गिरने के बाद भी खराब नहीं होगा।

Vivo V70 FE 5G कनेक्टिविटी

फोन के कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें 4G, 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.4, मोबाइल हॉटस्पॉट, जीपीएस, NFC, IR Blaster, USB Type-C और ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाता है।

Vivo V70 FE 5G
Vivo V70 FE 5G/Photo Credit: Vivo

Vivo V70 FE 5G कीमत

वेरिएंटकीमत
8GB+128GB₹36,780
8GB+256GB₹40,999
12GB+256GB₹44,999

वीवो V70 FE Price की बात करें तो फोन का Top Model की कीमत 44,999 रुपए रखी गई है, जो 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज में आता है। जबकि 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज 40,999 रुपए, 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 36,780 रुपए रखी गई है।

यह भी पढ़ें:- Redmi का सबसे सस्ता 5G मोबाइल कौन सा है? यहां जाने प्राइस और फीचर्स

Vivo X200 Pro 5G 200MP Camera Phone

विवो X200 प्रो 5G स्मार्टफोन Vivo round camera phone है, यानी कि इसके बैक पैनल पर आपको गोल आकार में चार कैमरा माड्यूल दे जाते हैं, इसमें आपको एक 200MP Camera दिया जाता है, इसके अलावा इस फोन की बैटरी भी काफी शानदार है। अगर आप अच्छा कैमरा क्वालिटी के लिए स्मार्टफोन ले रहे हैं, तो Vivo X200 Pro 5G स्मार्टफोन भी एक बेस्ट ऑप्शन होने वाला है।

Vivo V60e 5Gस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.78 इंच, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसरMediaTak Dimensity 9400
रैम16GB
स्टोरेज512GB
ओएसAndroid 15, Funtouch OS
प्राइमरी कैमरा50MP+50MP+200MP
सेल्फी कैमरा32MP
बैटरी6000mAh, 90W Flash Charging

Vivo X200 Pro 5G डिस्प्ले

Vivo X200 प्रो 5G स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 2800×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी जाती है, जो LTPO AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है, इसमें 4500 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, 453 PPI पिक्सल डेंसिटी और 20:9 का एस्पेक्ट रेशों दिया जाता है, इसमें आपको HDR 10+ सपोर्ट में मिल जाता है।

Vivo X200 Pro 5G कैमरा फीचर्स

वीवो X200 प्रो 5G मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए गए हैं, इसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा Sony LYT818 सेंसर के साथ दी गई है, इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 200 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL S5KHP9 सेंसर के साथ टेलीफोटो कैमरा दिया जाता है, इसके कैमरे के साथ 100x डिजिटल जूम और 3.7x ऑप्टिकल जूम मिलती है, इसके अलावा इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट सपोर्ट दिया जाता है।

वीवो फोन 5G में आपको डिजिटल जूम, ऑटोफ्लेश, फेस डिटेक्शन और टच टू फॉक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं, इसके अलावा इसमें कंटीन्यूअस शूटिंग, High डायनेमिक रेंज मोड और सुपरमून जैसे शूटिंग मोड दिए जाते हैं। इस फोन से आप 8k वीडियो रिकॉर्डिंग बढ़िया आसानी से कर सकते हैं फोन के फ्रंट साइड पर फिक्स्ड फॉक्स के साथ 32 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेल्फी कैमरा दिया जाता है, जिससे आप 4K वीडियो आसानी से रिकॉर्ड कर पाएंगे।

Vivo X200 Pro 5G बैटरी

वीवो मोबाइल 5G में आपको 90W Flash Charging सपोर्ट और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की लिथियम आयन बैटरी दी जाती है। स्मार्टफोन को 20% से 100% चार्ज करने के लिए सिर्फ 41 मिनट का समय लगता है।

Vivo X200 Pro 5G प्रोसेसर

Vivo X200 Pro 5G मोबाइल फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTak Dimensity 9400 ऑक्टा कोर प्रोसेसर सपोर्ट दिया जाता है, इसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज सपोर्ट मिल जाता है। वीवो 5G मोबाइल को मार्केट में Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ट Funtouch OS के साथ लाया गया है। इसमें आपको 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट और 4 साल का OS अपडेट दिया जाता है।

Vivo X200 Pro 5G वॉटर रेजिस्टेंट

Vivo 5G Mobile को पानी और डस्ट प्रूफ रखने के लिए इसमें IP68+IP69 वाटर असिस्टेंट रेटिंग दी जाती है, कंपनी का दावा है, कि Vivo X200 Pro 5G स्मार्टफोन को 30 मिनट तक 1.5 मीटर गहरी पानी में छोडा जाए तो भी स्मार्टफोन खराब नहीं होता है।

Vivo X200 Pro 5G कनेक्टिविटी

5G Mobile के कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें ड्यूल सिम, 4G, 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi 6E Hotspot, Bluetooth 5.4, IR blaster, NFC और GPS जैसे फीचर्स मिल जाते हैं, इसके अलावा इसमें ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप सी ऑडियो जैक मिलता है।

vivo x200 pro 5g
vivo x200 pro 5g/Photo Credit: Vivo

Vivo X200 Pro 5G कीमत

वेरिएंटकीमत
16GB+512GB₹1,01,999

Vivo X200 Pro 5G Price की बात की जाए तो यह 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी मार्केट कीमत 1,01,999 रुपए रखी गई है।

यह भी पढ़ें:- 20000 रुपए से भी कम कीमत में आने वाले मोटोरोला 5G फोन

Vivo X300 Ultra 5G 200MP Camera Phone

अगर आप Vivo New Phone लेने की सोच रहे हैं, तो आप Vivo X300 Ultra 5G स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं, क्योंकि इस फोन में 200MP के ड्यूल कैमरा दिए गए हैं, वीवो का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन है, जिसको लोग Vivo Best Camera Phone भी कह रहे हैं। अगर आप अच्छी क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्डिंग और पिक्चर क्लिक करना चाहते हैं तो आप वीवो का 5G 200MP Camera Phone Vivo X300 Ultra 5G को खरीद सकते हैं।

Vivo V60e 5Gस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.82 इंच, 144Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
रैम16GB
स्टोरेज512GB
ओएसएंड्रॉयड 16, OriginOS
प्राइमरी कैमरा200MP+200MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP
बैटरी6600mAh, 100W Flash Charging

Vivo X300 Ultra 5G कैमरा फीचर्स

वीवो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए गए हैं जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony LYT 901 सेंसर के साथ दिया जाता है, इसके कमरे में आपको 105x डिजिटल जूम और 3.7x ऑप्टिकल जूम दी जाती है। इसके अलावा इसमें 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सैमसंग सेंसर के साथ दिया जाता है, इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा भी मिल जाता है।

फोन के बैक पैनल पर ड्यूल एलईडी फ्लैशलाइट दी जाती है। इस फोन से आप 8K वीडियो रिकॉर्डिंग आसानी से करसकते हो। अगर सेल्फी कैमरे की बात करें तो उसके फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा स्क्रीन फ्लैशलाइट के साथ आता है।

Vivo X300 Ultra 5G डिस्प्ले

वीवो का यह बेस्ट स्मार्टफोन 6.82 इंच की QHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, इसमें 3168×1440 पिक्सल रेजोल्यूशन, 4500 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट, 510 PPI पिक्सल डेंसिटी, 19.8:9 का एस्पेक्ट रेशों और HDR 10+ सपोर्ट दिया जाता है।

Vivo X300 Ultra 5G प्रोसेसर

वीवो X300 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन वीवो का बेस्ट कैमरा मोबाइल है, इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो LPDDR5X Ultra RAM के साथ UFS 4.1 स्टोरेज मिल जाएगी। वीवो X3 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन को इंडिया में एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च किया गया है, जो Origin OS पर काम करता है, इसमें आपको 5 साल की OS डेट और 7 साल का सिक्योरिटी अपडेट दिया जाता है।

Vivo X300 Ultra 5G बैटरी

Vivo 5G Phone को फास्ट चार्ज करने के लिए 100W Flash Charging सपोर्ट के साथ 40W वायरलेस चार्जिंग मिल जाता है, इसमें 6600mAh के लिथियम आयन बैटरी दी गई है। वीवो के इस शानदार कैमरा क्वालिटी स्मार्टफोन को 20% से 100% चार्ज होने में केवल 36 मिनट का समय लगता है।

Vivo X300 Ultra 5G कनेक्टिविटी

Vivo New Mobile में 4G, 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी, Bluetooth 6.0, NFC, IR blaster, GPS, Wi-Fi 7, USB Type-C पोर्ट और ऑन स्क्रीन अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में मिल जाते हैं।

vivo x300 ultra 5g
vivo x300 ultra 5g/Photo Credit: Vivo

Vivo X300 Ultra 5G कीमत

वेरिएंटकीमत
16GB+512GB₹1,59,999

Vivo X300 Ultra 5G Price की बात की जाए तो स्मार्टफोन को 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। जिसकी मार्केट कीमत 1,59,999 रुपए रखी गई थी।

यह भी पढ़ें:- Vivo से लेकर OPPO और Realme जैसे ₹20000 से कम में आने वाले शानदार स्मार्टफोन, देखें प्राइस और फीचर्स

निष्कर्ष: – Vivo के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले स्मार्टफोन कौन से है?

हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको वीवो कंपनी के 200 मेगापिक्सल कैमरा स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दी है, हमने इस आर्टिकल में 4 ऐसे स्मार्टफोन ऐड किए हैं, जिन में 200 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है, इसमें एक ऐसा स्मार्टफोन भी है जिसमें आपको 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा दिए गए हैं।

अगर आप वीवो कंपनी के Vivo Best Camera Mobile ढूंढ रहे हैं, तो आप ऊपर दी गई जानकारी में से किसी एक स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं, यह सभी मोबाइल कैमरा क्वालिटी के साथ-साथ अच्छा बैटरी बैकअप भी देते हैं।

हमने आपके ऊपर 200MP Megapixel Camera Phone List दी है, इनमें से आप अपने लिए एक सबसे अच्छा मोबाइल खरीद सकते हैं। अगर हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगे तो आप इस आर्टिकल को इंस्टाग्राम फेसबुक और लिंकडइन आदि पर शेयर कर सकते हैं।

FAQ:- Vivo के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले स्मार्टफोन कौन से है?

Q. Vivo का कौन सा लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसमें 200 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं?

A. Vivo X300 Ultra 5G

Q. Vivo X300 Ultra 5G कि भारत में कीमत क्या है।

A. 159,999 रुपए

Q. वीवो का 200 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन सस्ता कौन सा है?

A. Vivo V60e 5G स्मार्टफोन जो सिर्फ 31,349 रुपए में मिल जाता है।

Q. Vivo के 200MP कैमरा वाले फोन की कीमत क्या है?

A. 31,349 रुपए से शुरू होती है और 159,999 रुपए तक जाती है।

Q. 200 एमपी कैमरा वाले कौन से स्मार्टफोन है?

A. Vivo V60e 5G, Vivo V70 FE 5G, Vivo X200 Pro 5G और Vivo X300 Ultra 5G

Q. Vivo X200 Pro 5G कि भारत में कीमत क्या है?

A. वीवो X200 प्रो 5G स्मार्टफोन की भारत में कीमत 1,01,999 रुपए है।

Q. क्या वीवो X200 5G वाटरप्रूफ है?

A. जी हां, इस फोन में IP68, IP69 वाटर असिस्टेंट रेटिंग दी गई है, तो इसको अपनी और धूल मिट्टी से बचाता है।

Q. वीवो का कौन सा स्मार्टफोन है जिससे हाई क्वालिटी वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है?

A. Vivo X200 Pro 5G और Vivo X300 Ultra 5G

Q. Vivo का कौन सा लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसमें 105X डिजिटल जूम दी गई है?

A. Vivo X300 Ultra 5G स्मार्टफोन में 105X डिजिटल जूम मिलती है।

Q. Vivo V70 FE 5G स्मार्टफोन की भारत में कीमत क्या है?

A. वैसे तो वीवो V70 FE 5G स्मार्टफोन तीन वेरिएंट के साथ आता है, इसके बेस वेरिएंट की कीमत 36,780 रुपए है। जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज में आता है।

यह भी पढ़ें:- ₹15000 से कम कीमत वाले Vivo 5G मोबाइल फोन कौन से हैं? यहां जानें पूरी डिटेल

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *