Vivo ने हाल ही में भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Vivo V70 Elite और Vivo V70 5G को लॉन्च किया है। इन स्मार्टफोन में 6500mAh की पावरफुल बैटरी और स्नैपड्रेगन जैसे पावरफुल फीचर्स दिए गए हैं। आज से भारत में इन वीवो स्मार्टफोन की सेल शुरू हो गई है। पहले सेल में ही कंपनी इन स्मार्टफोन पर काफी शानदार डिस्काउंट दे रही है। तो चलिए इन स्मार्टफोन पर मिल रहे डिस्काउंट और इनकी कीमत के बारे में जानते हैं।
Table of Contents
ToggleVivo V70 Elite कीमत और डिस्काउंट ऑफर्स
सबसे पहले अगर हम Vivo V70 Elite स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो यह फोन तीन वेरिएंट्स के साथ आता है जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 51,999 रुपए रखी गई है, जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 56,999 म रुपए तय की गई है। वहीं इस फोन के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को 61,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है।
इस फोन पर मिल रहे ऑफर की बात करें तो कंपनी इस हैंडसेट पर बैंक ऑफर के तहत 10% का जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। Vivo V70 Elite के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीदने पर 6,200 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वही 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीदने पर 5,700 रुपए का डिस्काउंट और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीदने पर 5,200 रुपए का डिस्काउंट पाया जा सकता है।

Vivo V70 5G कीमत और डिस्काउंट ऑफर्स
Vivo V70 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने दो वेरिएंट्स के साथ मार्केट में उतारा है। इस फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 45,999 रुपए रखी गई है, जबकि इस फोन के टॉप वैरियंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को 49,999 रुपए की कीमत पर मार्केट में उतारा गया है।
इस फोन को HDFC, Kotak,ICICI और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 10% का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऑफर में Vivo V70 5G फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल पर 5,000 रुपए का डिस्काउंट पाया जा सकता है, जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल पर 4,600 रुपए का डिस्काउंट पा सकते हैं।
नो कॉस्ट EMI और अन्य बेनिफिट्स
वीवो कंपनी के इन दोनों नए स्मार्टफोंस को 18 महीने की नो कॉस्ट EMI पर भी खरीद कर अपना बनाया जा सकता है। वही कंपनी ने इन दोनों वीवो स्मार्टफोन पर 1 साल की कंपनी वारंटी और 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी देने का दावा किया है। फोन खरीदते समय अगर आप एक्स्ट्रा 1,499 रुपए और देते हैं तो आप TWS 3e इयरबड्स भी अपने साथ ले जा सकते हैं। Vivo V70 Elite और Vivo V70 5G फोन की सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart, Amazon और रिटेल स्टोर्स पर आज से शुरू हो गई है।
Vivo V70 Elite और Vivo V70 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: बात करें अगर इन दोनों स्मार्टफोन की डिस्प्ले की तो इन 5G फोन में 6.59 इंच की मल्टी टच 1.5K Flat AMOLED डिस्पले दी गई है जो 2750×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 nits पिक ब्राइटनेस के साथ आती है।

प्रोसेसर: Vivo V70 Elite स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8s Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है जबकि Vivo V70 5G स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 7 Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है। यह दोनों ही स्मार्टफोन OriginOS 6 पर वर्क करते हैं।
रियर कैमरा: Vivo V70 Elite और Vivo V70 5G दोनों स्मार्टफोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का OIS मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का OIS टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा देखने को मिल जाता है।
सेल्फी कैमरा: इन दोनों ही वीवो स्मार्टफोन के फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फ शूटर कैमरा लगाया गया है।
बैटरी: Vivo V70 Elite और Vivo V70 5G दोनों स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 6500mAh की पावरफुल बैटरी लगी हुई है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।







