लॉन्च से पहले ही लीक हुई Vivo V70 फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशंस भी आए सामने, जानें कब होगा लॉन्च

भारतीय मार्केट की सबसे लोकप्रिय कंपनी Vivo अब भारत में अपनी नई V सीरीज लेकर आ रही है। इस सीरीज में Vivo V70 और Vivo V70 Elite स्मार्टफोन शामिल किए गए हैं। वीवो कंपनी की यह नई V सीरीज इसी महीने 19 फरवरी को भारत में लॉन्च की जाएगी। वीवो कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन की लांचिंग की तैयारी बड़े जोरों-शोरों से कर रही है। इसी बीच लॉन्च से पहले ही इस सीरीज के वीवो वी70 फोन की इंडिया प्राइस भी लीक हो गई है।

Vivo V70 कीमत और कलर ऑप्शंस

टिपस्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Vivo V70 स्मार्टफोन की कीमत लिक की है। टिपस्टर अभिषेक यादव ने ट्वीट करते हुए यह दावा किया है की अपकमिंग वीवो वी70 फोन भारत में दो वेरिएंट्स के साथ आ रहा है। इस फोन के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारतीय बाजार में 45,999 रुपए रखी जाएगी जबकि इसके टॉप वैरियंट 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपए रखी जाएगी। वही यह फोन भारत में Lemon Yellow और Passion Red कलर में पेश होगा।

Also Read:- गीकबेंच पर Exynos 2600 चिपसेट के साथ दिखा Samsung Galaxy S26 Plus स्मार्टफोन, इस दिन होगा भारत में लॉन्च

Vivo V70 स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन: आगामी विवो वी70 फोन 6.59 इंच की पंच होल 1.5K Flat AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। यह डिस्प्ले 2750×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन, 5000 nits पिक ब्राइटनेस, 4320Hz डिमिंग, HDR 10+ सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इस फोन को पानी और धूल मिट्टी से बचने के लिए इसमें iP68 व iP69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। इसके साथ ही इस विवो फोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्पले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

vivo v70
vivo v70

प्राइमरी कैमरा: शानदार फोटोग्राफी के लिए वो के इस अपकमिंग फोन में पीछे वाली साइड पर Zeiss लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसमें f/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का Sony OIS प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Perioscope टेलीफोटो लेंस और तीसरा अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा मौजूद होगा।

vivo v70
vivo v70

सेल्फी कैमरा: सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग के लिए अपकमिंग वीवो वी70 5G स्मार्टफोन के फ्रंट वाले पैनल पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने की उम्मीद है।

प्रोसेसर: बात करें अगर Vivo V70 फोन के प्रोसेसर की तो यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। यह 4nm फैब्रिकेशंस पर बना हुआ 8-कोर प्रोसेसर है जिसकी क्षमता 2.8 गीगाहर्टज तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की है। आपको बता दें कि इससे पहले वीवो V60 में भी यही प्रोसेसर दिया गया था।

vivo v70
vivo v70

बैटरी: पावर सप्लाई के लिए इस आगामी वीवो हैंडसेट में 6500 mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। कंपनी के मुताबिक यह मोबाइल एक बार फुल चार्ज होने पर इससे 40 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग मिल सकेगी। वही इसमें लगी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है।

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़