Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Vivo V70 FE 5G: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo अपनी अपकमिंग वी70 सीरीज को लेकर लगातार प्रचार प्रसार कर रही है। इस सीरीज के दो स्मार्टफोन Vivo V70 और Vivo V70 Elite कंपनी 19 फरवरी को भारत में लॉन्च करने वाली है। इन दोनों स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स भी कंपनी द्वारा बताई जा चुकी है हालांकि प्राइस डिटेल अभी सामने नहीं आई है। इसी बीच लीक हुई रिपोर्ट्स में वीवो V70 का एक और नया मॉडल Vivo V70 FE 5G सामने आया है। तो चलिए इसकी लीक हुई डिटेल्स जानते हैं।
लीक हुई रिपोर्ट्स में Vivo V70 FE 5G स्मार्टफोन का मार्केटिंग पोस्ट सामने आया है जिसमें फोन की डिजाइन लीक हो गई है। इस पोस्ट में 200MP कैमरा और Coming soon के साथ फोन का नाम भी लिखा हुआ है। इस फोन के लोक की अगर बात करें तो यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo V50 Lite smartphone se मिलता-जुलता है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद ऐसी उम्मीद की जा रही है की कंपनी Vivo V70 और Vivo V70 Elite की सेल शुरू करने के बाद मार्च में Vivo V70 FE 5G को लॉन्च कर सकती है।

बात करें अगर इस अपकमिंग वीवो डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस की तो पोस्ट के मुताबिक इस फोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। वही Vivo V70 और Vivo V70 Elite में ब्रांड 50MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे रही है। यानी की इन दोनों स्मार्टफोन की तुलना में अपकमिंग वीवो वी70 एफई 5G का कैमरा ज्यादा पावरफुल होगा।
लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार वी70 एफई 5G के बैक पैनल पर रिंग एलईडी फ्लैशलाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 200 मेगापिक्सल का OIS प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलने की उम्मीद है वही हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचना और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इस फोन के फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया जा सकता है जबकि Vivo V70 और Vivo V70 Elite में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है।

लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार अपकमिंग Vivo V70 FE 5G स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 7000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया जा सकता है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होगी। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस अपकमिंग फोन में 6.83 इंच की 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन वाली AMOLED डिस्पले मिल सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।
वही फोन के प्रोसेसर की अगर बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अपकमिंग फोन को 8GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ ब्लू, सिल्वर और पर्पल कलर में उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक इस फोन को लेकर कोई ऑफिशियल डिटेल शेयर नहीं की गई है इसलिए इन डिटेल्स को अफवाह के तौर पर लेना ही बेहतर होगा।
Trending now