Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Vivo X300 FE 5G Vs Vivo X200 FE 5G: हाल ही में वीवो कंपनी ने भारतीय मार्केट में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo X300 FE 5G को लॉन्च किया है। स्मार्टफोन 6500mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरे के साथ पेश किया गया था। वही Vivo X200 FE 5G स्मार्टफोन भी लगभग एक समान स्पेसिफिकेशन के साथ आता है, हम दोनों 5G स्माटफोनों का कंपैरिजन करने वाले हैं और यह बताने वाले हैं, कि आपके लिए कौन से स्मार्टफोन सबसे सही रहेगा।
| स्पेसिफिकेशन | Vivo X300 FE 5G | Vivo X200 FE 5G |
|---|---|---|
| डिस्प्ले | 6.31 इंच, 120Hz रिफ्रेश रेट | 6.31 इंच, 120Hz रिफ्रेश रेट |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 | MediaTek Dimensity 9300 Plus |
| रैम | 12GB | 12/16GB |
| स्टोरेज | 256GB | 256/512GB |
| ओएस | Android 16, Origin OS | Android 15, Funtouch OS |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP+8MP+50MP | 50MP+8MP+50MP |
| सेल्फी कैमरा | 50MP | 50MP |
| बैटरी | 6500mAh, 90W | 6500mAh, 90W |
वीवो X300 FE 5G और वीवो X200 FE 5G स्मार्टफोन में 6.31 इंच की Full HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है, दोनों ही फोन 5000 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और 461 PPI पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करते हैं। दोनों ही फोन की डिस्प्ले पंच होल डिस्पले है।
Vivo X300 FE 5G स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लाया गया है, ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 840 ग्राफिक इस्तेमाल किया गया है, जबकि Vivo X200 FE 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9300 Plus ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आता है, इसमें Immortalis-G720 MC12 ग्राफिक सपोर्ट दिया जाता है।
वीवो एक्स300 FE 5G स्मार्टफोन एंड्राइड 16 सिस्टम पर आधारित Origin OS के साथ काम करता है। जबकि वीवो एक्स200 FE 5G स्मार्टफोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है, जो Funtouch OS के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी की तरफ से आपको इसमें 4 साल की OS अपडेट और 5 साल का एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट दिया जाता है।
Vivo X200 FE 5G स्मार्टफोन में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा Sony Exmor RS IMX921 सेंसर के साथ दिया जाता है, इसके अलावा उसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ और f/2.65 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Periscope कैमरा Sony Exmor RS IMX882 सेंसर के साथ आता है, जो 100x ऑप्टिकल जूम के साथ मिलता है। इसमें आपको बैक पैनल पर रिंग LED लाइट मिल जाती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला कैमरा मिल जाता है, जो स्क्रीन फ्लैशलाइट के साथ आता है।
जबकि Vivo X300 FE 5G स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का f/1.57 अपर्चर वाला IMX921 सेंसर के साथ प्राइमरी कैमरा, 3X ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा f/2.25 अपर्चर के साथ IMX882 सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ आता है, इसके बैक पैनल पर ड्यूल एलईडी फ्लैशलाइट मिलती है। जबकि सेल्फी खींचने के लिए इसमें स्क्रीन फ्लैशलाइट के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ आता है।
दोनों हैंडसेट में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी जाती है। इस फोन की बैटरी को 20% से 100% होने में सिर्फ 41 मिनट लगते हैं। जबकि Vivo X300 FE 5G स्मार्टफोन में 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
वीवो X300 FE 5G फोन में ऑन स्क्रीन अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। जबकि वीवो X200 FE 5G स्मार्टफोन में ऑन स्क्रीन ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। दोनों ही 5G स्मार्टफोन में USB Type-C ऑडियो जैक, 5G कनेक्टिविटी, ड्यूल सिम और GPS जैसे फीचर से मिल जाते हैं।
| रैम और स्टोरेज | Vivo X300 FE 5G | Vivo X200 FE 5G |
|---|---|---|
| 12GB+256GB | ₹79,999 | ₹54,999 |
| 16GB+512GB | उपलब्ध नहीं | ₹59,999 |
Vivo X300 FE 5G स्मार्टफोन को 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ इंडिया में 79,999 रुपए के साथ लॉन्च किया गया है। जबकि Vivo X200 FE 5G स्मार्टफोन 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 54,999 रुपए और 16GB रैम के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपए है।
फीचर्स के मामले में दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स में ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन दोनों स्मार्टफोन की कीमत काफी अलग है। क्योंकि दोनों ही 5G स्मार्टफोन में सेम कैमरा फीचर्स मिलते हैं, लेकिन Vivo X200 FE 5G स्मार्टफोन में 100X ऑप्टिकल जूम मिलती है, Vivo X300 FE 5G फोन में 3X ऑप्टिकल जो मिलती है। दोनों फोन में अलग-अलग प्रोसेसर दिया गया है। बाकी सभी फीचर्स मिलते जुलते हैं। दोनों स्मार्टफोन बेहतरीन है, तो आप अपने बजट के हिसाब से कोई सा भी फोन खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- सिर्फ 7,999 रुपए में लॉन्च हुआ itel A100c New स्मार्टफोन, 5000mAh बैटरी के साथ मिलेगी 6GB RAM
Trending now