Samsung Galaxy S26 Plus: सैमसंग कंपनी भारतीय बाजार में अपनी नई गैलेक्सी S26 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हुई है। सैमसंग ने यह अनाउंस किया है कि वह अपनी नई गैलेक्सी S26 सीरीज को भारत में 25 फरवरी को पेश करेगी। लॉन्चिंग से पहले ही इस सीरीज के Samsung Galaxy S26 Plus 5G स्मार्टफोन को बेंचमार्क प्लेटफार्म गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है जिसमें इस फोन की रैम, प्रोसेसर, डिस्प्ले और कैमरा फीचर्स की जानकारी मिली है। तो चलिए इसकी पूरी डिटेल विस्तार से जानते हैं।
Table of Contents
ToggleSamsung Galaxy S26 Plus गीकबेंच पर हुआ लिस्ट
टिपस्टर एनविन ने Samsung Galaxy S26 Plus स्मार्टफोन को बेंचमार्क प्लेटफार्म गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-S947B के साथ स्पॉट किया है यह लिस्टिंग 11 फरवरी की रात की बताई जा रही है। अब अगर बेंचमार्क स्कोर की बात की जाए तो सैमसंग गैलेक्सी एस26+ 5G फोन ने सिंगल कोर में 2304 पॉइंट प्राप्त किए हैं जबकि मल्टी कोर में 9015 स्कोर प्राप्त किया है। गीकबेंच पर लिस्टिंग के दौरान सैमसंग गैलेक्सी एस26+ 5G स्मार्टफोन का मदरबोर्ड s5e9965 कोडनेम के साथ स्पॉट हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सैमसंग का ही नया एक्सीनोस 2600 प्रोसेसर बताया जा रहा है। यह प्रोसेसर इंडस्ट्री का पहला 2nm आर्किटेक्चर पर बना डेका-कोर प्रोसेसर है जिसकी क्षमता 3.80GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की है। बेंचमार्क लिस्टिंग से यह भी पुष्टि हो चुकी है की सैमसंग से एस26+ फोन 12GB रैम के साथ आएगा और इसमें एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट होगा।

Samsung Galaxy S26 Plus लिक स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग गैलेक्सी एस26+ फोन के लीक हुए स्पेसिफिकेशंस कि अगर बात करें तो इसमें 6.7 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। इस फोन में M14 LTPO OLED पैनल का इस्तेमाल देखने को मिल सकता है जो हाई ब्राइटनेस, HDR सपोर्ट और अडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। शानदार क्वालिटी में फोटो खींचने के लिए इस अपकमिंग फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।
Also Read:- 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ ₹15000 से कम में लॉन्च हुआ OPPO K14x 5G फोन, जाने पूरी डिटेल
इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है। वही हाई क्वालिटी सेल्फी पिक्चर खींचने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इस फोन के सामने वाली साइड पर 12 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया जा सकता है। इस सैमसंग स्मार्टफोन में जबरदस्त वीडियो स्टेबलाइजेशन और इमेज प्रोसेसिंग देखने को मिलेगी।
💙 like this post and be the first to see what’s coming.
— Samsung India (@SamsungIndia) February 11, 2026
Join us at Samsung Galaxy Unpacked on February 25, 2026 to discover how easy and effortless your day can be with Galaxy AI. Keep watching this space for more Galaxy Unpacked updates!
अमेरिका में आयोजित होगा इवेंट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग कंपनी अपना गैलेक्सी अनपेक्ट इवेंट अमेरिका में 25 फरवरी को आयोजित करने वाली है। यह लॉन्च इवेंट 25 फरवरी को रात 11:30 पर आयोजित किया जाएगा। इस लाइव इवेंट को कंपनी अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम करेगी। सैमसंग के इस फोन को एडवांस गैलेक्सी AI फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।







