Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

रियलमी कंपनी जल्द ही मार्केट में अपना नया Realme Note 80 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इस फोन को लेकर काफी दिनों से अफवाहें सामने आ रही है। लेकिन अब लीक हुई नई रिपोर्ट में इस अपकमिंग फोन की लॉन्च डेट के साथ इसके स्पेसिफिकेशंस भी रिवील हो गए हैं। रियलमी कंपनी का यह फोन 6300mAh की पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। तो चलिए इसकी लीक हुई डीटेल्स विस्तार से जानते हैं।
हालांकि रियलमी कंपनी ने Realme Note 80 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट को लेकर अभी कोई ऑफीशियली अनाउंसमेंट नहीं किया है। लेकिन Passionategeekz ने इस स्मार्टफोन का पोस्ट शेयर किया है जिसके मुताबिक यह अपकमिंग स्मार्टफोन 5 मार्च 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। वही क्लिक रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन को स्टॉर्म ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया जा सकता है।

लीक रिपोर्ट के मुताबिक Realme Note 80 स्मार्टफोन में 6.74 इंच की एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दी जा सकती है जो 90 एचजेड रिफ्रेश रेट और 563 नीड्स पिक ब्राइटनेस के साथ आ सकती है। इस फोन को धूल मिट्टी और पानी के छीटों से सुरक्षा के लिए इसमें IP54 रेटिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन में ArmourShell प्रोटेक्शन दिया जा सकता है जिससे यह फोन 1.8 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहेगा।
लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो रियलमी कंपनी का यह फोन ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकता है। हालांकि इस प्रोसेसर का नाम अभी सामने नहीं आया है लेकिन लिक रिपोर्ट के अनुसार इस अपकमिंग फोन ने 3,90,000 से ज्यादा का AnTuTu स्कोर प्राप्त किया है। अपकमिंग रियलमी नोट 80 स्मार्टफोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। वही कंपनी दावा कर सकती है कि यह फोन पर 48 महीने तक स्मूथ बैटरी परफॉर्मेंस देगा।

Realme Note 80 अपकमिंग स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बैक साइड पर 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी इस फोन में AI फीचर्स जैसे फेस एनहांस्ड, बैकग्राउंड कटआउट और AI Eraser का सपोर्ट भी दे सकती है।
Also Read:- 1 मार्च से इन Vivo और iQOO स्मार्टफोंस के बढ़ जाएंगे दाम, जानें क्या होगी नई प्राइस
Trending now