Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

OPPO कंपनी अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए ‘Find X9’ सीरीज लेकर आ रही है, जिसमें OPPO Find X9 Ultra और OPPO Find X9s Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, लॉन्चिंग से पहले ही OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स सामने आ गए हैं, लिक रिपोर्ट से खुलासा हुआ है, कि ओप्पो फाइंड x9 अल्ट्रा स्मार्टफोन में ड्यूल पेरिस्कोप कैमरा लगाया जा सकता है। चलिए स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स के बारे में जानते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ टिपस्टर GM द्वारा ओप्पो फाइंड x9 अल्ट्रा स्मार्टफोन की एक पोस्ट साझा की गई है, जिसमें ओप्पो फाइंड x9 अल्ट्रा स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स के बारे में जानकारी दी गई है, जानकारी के अनुसार इस फोन में 200 मेगापिक्सल का Sony LYT901 सेंसर के साथ में कैमरा हो सकता है।
50 मेगापिक्सल का Sony LYT600 सेंसर के साथ अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 200 मेगापिक्सल का OV52A सेंसर के साथ 3x ऑप्टिकल जूम वाला Periscope कैमरा हो सकता है, इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का Samsung JNS UW सेंसर के साथ 10x ऑप्टिकल जूम वाला Periscope कैमरा दिया जा सकता है। फोन के फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा ऑटोफोकस के साथ आ सकता है।
🚨 OPPO Find X9 Ultra hands-on
— Gm (@Gm_t18) March 13, 2026
📸 Cameras
✅ 200MP (LYTIA-901) main
✅ 50MP (LYTIA-600) ultrawide
✅ 200MP (OV52A) 3x periscope
✅ 50MP (JN5) 10× periscope
• Deeper Hasselblad Master collaboration
• New imaging UI
• Dual 200MP system with the largest apertures in its class… pic.twitter.com/5B17W3xVda
ओप्पो फाइंड X9 अल्ट्रा स्मार्टफोन में 2K फ्लैट डिस्प्ले दी जा सकती है जो 6.82 इंच की होने वाली है, डिस्प्ले के साथ 120Hz BOE X3 रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है।

ओप्पो के इस आगामी 5G स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है। स्मार्टफोन एंड्राइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करने वाला है। ओप्पो फाइंड x9 अल्ट्रा फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7050mAh की बैटरी दी जा सकती है।
Also Read:- OPPO Find X9s Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन हुए लीक, 200MP Periscope कैमरे के साथ जल्द होगा लॉन्च