OPPO Find N6 फोन होने वाला है लॉन्च, 16GB रैम और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

ओप्पो कंपनी अपने यूजर्स के लिए मार्केट में एक और नया फोल्डेबल स्माटफोन लेकर आ रही है इस अपकमिंग फोल्डेबल स्माटफोन का नाम OPPO Find N6 होगा। हालांकि अभी इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की तरफ से कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन इसी बीच इस फोल्डेबल स्माटफोन को गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है, जहां पर इस अपकमिंग फोन के रैम, परफॉर्मेंस स्कोर और प्रोसेसर की जानकारी मिली है। तो चलिए इस अपकमिंग फोन की डिटेल्स विस्तार से जानते हैं।

Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आ सकता है नया OPPO Find N6 फोन

अपकमिंग फोल्डेबल स्माटफोन OPPO Find N6 फोन गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है। लिस्टिंग के अनुसार इस अपकमिंग फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। लेकिन खास बात यह है कि यह प्रोसेसर 8-कोर की बजाय 7-कोर सेटअप के साथ आएगा। इस कॉन्फ़िगरेशन में 2 प्राइम कोर 4.61 गीगाहर्टज तक की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं जबकि 5 परफॉर्मेंस कोर 3.63 गीगाहर्टज की क्लॉक स्पीड पर वर्क करते हैं।

Also Read:- लॉन्च से पहले ही iPhone 18 Pro के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, प्रोसेसर और बैटरी के साथ कैमरा फीचर्स की जानकारी आई सामने

लिस्टिंग में इस बात का भी जिक्र हुआ है कि यह ओप्पो फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा और इसके अंदर 16GB रैम दी जा सकती है। ग्राफिक्स के लिए ओप्पो फाइंड एन6 फोन में Adreno 840 GPU मिल सकता है। बेंचमार्क लिस्टिंग में इस अपकमिंग ओप्पो फोन का OpenCL स्कोर 24,103 हासिल किया गया है। वही बात करें अगर सीपीयू परफॉर्मेंस की तो इस डिवाइस ने टेस्टिंग में सिंगल-कोर में 3,524 और मल्ट-कोर में 9,090 स्कोर प्राप्त किए हैं।

OPPO Find N6
OPPO Find N6

ऐसे हो सकते हैं OPPO Find N6 के फीचर्स

पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक ओप्पो कंपनी के इस फोल्डेबल स्माटफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 8.15 इंच की LTPO OLED मेन डिस्प्ले दी जा सकती है। वही 6.62 इंच की OLED कर डिस्प्ले मिल सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। पावर सप्लाई के लिए ओप्पो फाइंड N6 में 6000mAh की ड्यूल-सेल बैटरी लगाई जा सकती है जिसे फास्ट वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

शानदार फोटोग्राफी के लिए OPPO Find N6 के पीछे वाली साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है जिसमें 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 50 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के अन्य कैमरे शामिल हो सकते हैं। वही सेल्फी खींचने के लिए इस फोल्डेबल स्माटफोन की मेन डिस्प्ले और कवर डिस्प्ले दोनों पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा देखने को मिल सकता है।

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़