Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

iPhone 18 Pro: फ्लैगशिप स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Apple हर साल सितंबर में अपनी आईफोन सीरीज को लॉन्च करता है। इस बार भी सितंबर महीने में एप्पल कंपनी की iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max स्मार्टफोन शामिल होंगे। इस अपकमिंग सीरीज को लेकर अभी से ही रेंडर्स लीक होना शुरू हो गए हैं जिसमें इसके प्रोसेसर और बैटरी के साथ कैमरा फीचर्स की भी डीटेल्स लीक हुई है। तो चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।
लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है जबकि iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच की डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। डायनामिक आईलैंड को छोटा किया जा सकता है या पूरी तरह से हटाया भी जा सकता है। आईफोन 18 प्रो मैक्स के अंदर एप्पल का नेक्स्ट जेन C2 मॉडेम मिलने की संभावना है।
Also Read:- Google Pixel 10a स्मार्टफोन 18 फरवरी को होगा लॉन्च, कीमत के साथ सभी स्पेसिफिकेशंस हुए रिवील
बात करें अगर इसके डिजाइन की तो लीक कोई रिपोर्ट्स के अनुसार अपकमिंग आईफोन में अधिकतर सेंसर स्क्रीन के नीचे मौजूद होंगे। सेल्फी के लिए फ्रंट कटआउट छोटा किया जा सकता है वही कुछ लीक्स में कैमरा बीच में होने की बजाय ऊपर बाएं साइड में देखा गया है जिससे फोन का जो लुक है वह काफी हद तक अलग होगा। यह फोन एल्युमिनियम फ्रेम और ग्लास फिनिश के साथ पेश हो सकता है।

आगामी फ्लैगशिप आईफोन में पावर सप्लाई के लिए 5100mAh की बैटरी लगाई जा सकती है। वही बात करें इसके प्रोसेसर की तो बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस अपकमिंग आईफोन सीरीज में A20 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किए जाने का दावा किया जा रहा है। लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार यह Apple की पहले चिपसेट होगी जो TSMC की 2nm प्रोसेस का उपयोग करके बनाई गई है।
शानदार फोटोग्राफी के लिए iPhone 18 Pro सीरीज में बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है जो वेरिएबल अपर्चर (Variable Aperture) लेंस के साथ आएगा। इससे लो लाइट में भी कैमरा खुद ही बेहतरीन फोटो क्लिक कर देगा। इस लेंस की मदद से कम रोशनी में भी प्रोफेशनल और शानदार फोटोग्राफी करना आसान होगा। यह आईफोन यूजर्स के लिए बहुत बड़ा तोहफा है क्योंकि पहली बार एप्पल के अपकमिंग आईफोन में यह तकनीक मिलने वाली है।

एप्पल कंपनी अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज को इस साल सितंबर महीने में लॉन्च करने वाली है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस अपकमिंग सीरीज की कीमत को लेकर कोई डिटेल साझा नहीं की है। लेकिन लगातार लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा कहा जा सकता है कि इस बार एप्पल कंपनी अपनी आईफोन 17 सीरीज के मुकाबले कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं करने वाली है। हालांकि इसकी असली कीमत का खुलासा लॉन्च के बाद ही पता चलेगा।
Trending now