Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंफिनिक्स में यह कारनामा कर दिखाया है। इंफिनिक्स कंपनी भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जिसमें MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर मिलेगा।कंपनी की ओर से यह अनाउंस किया गया है की भारत में 18 फरवरी को नया स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में कंपनी डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर दे रही है। इससे पहले इंडिया में किसी भी स्मार्टफोन में यह प्रोसेसर नहीं दिया गया है।
इंफिनिक्स कंपनी ने अनाउंस करते हुए कहा है कि वह अपना नया Infinix Note Edge 5G फोन इंडिया में 18 फरवरी को लॉन्च करेगी। यह फोन 18 फरवरी को दोपहर 12:00 लॉन्च किया जाएगा। इस समय ही इस फोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी मिलेगी। इस अपकमिंग फोन का प्रोडक्ट पेज ब्रांड की ऑफिशल वेबसाइट पर लाइव हो चुका है जिसमें इस फोन के कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी गई है। इस अपकमिंग फोन को भारतीय बाजार में Silk Green, Lunar Titanium और Stellar Blue कलर्स के साथ पेश किया जाएगा।
Also Read:- 5000mAh बैटरी और 8GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Lava Star 3 फोन, कीमत सिर्फ ₹7499
डिस्प्ले और रेजोल्यूशन: इंफिनिक्स नोट एज 5G फोन में 6.78 इंच की 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2644×1208 पिक्सल रेजोल्यूशन, 4500 nits पिक ब्राइटनेस, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन और 2160Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करती है। वही धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इसमें IP65 रेटिंग का सपोर्ट मिलेगा।

प्राइमरी कैमरा: जबरदस्त फोटोग्राफी के लिए आगामी इंफिनिक्स नोट एज 5G फोन में बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी AI लेंस शामिल होगा।
सेल्फी कैमरा: वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इंफिनिक्स कंपनी के इस नए फोन में फ्रंट वाले पैनल पर 13 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलेगा।
प्रोसेसर: यह भारत का पहला MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर पर बना स्मार्टफोन होगा। यह 6nm फैब्रिकेशंस पर बना ऑक्टा कोर प्रोसेसर है जिसकी क्षमता 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की है। यह इंफिनिक्स हैंडसेट एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करेगा। कंपनी का दवा है कि इंफिनिक्स नोट एज 5G फोन में 90fps पर गेमिंग की जा सकती है।

बैटरी: बात करें अगर इस दमदार स्मार्टफोन की बैटरी पावर की तो इस फोन में पावर बैकअप के लिए 6500mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो 45W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस: Infinix Note Edge 5G फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4, IR ब्लास्टर, JBL स्टीरियो स्पीकर्स, ड्यूल माइक्रोफोन, 5GHz Wi-Fi और NFC जैसे फीचर्स की सुविधा मिलेगी।
Trending now