Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Infinix कंपनी भारतीय बाजार में जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Infinix GT 50 Pro लेकर आ रही है। इस स्मार्टफोन को लेकर मार्केट में काफी दिनों से अफवाहें सामने आ रही है, लेकिन अब इस अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस सोशल मीडिया पर लीक हुए हैं। ऐसी उम्मीद है कि यह कमिंग फोन लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला है इस फोन में 12GB रैम के साथ 6500mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। तो चलिए इसकी संभावित स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च डेट के बारे में जानते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिपस्टर संजू चौधरी ने एक ट्वीट के जरिए Infinix GT 50 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। टिपस्टर के मुताबिक इंफिनिक्स कंपनी का यह स्मार्टफोन लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी फीचर के साथ मार्केट में एंट्री करने वाला है। लीक्स रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में 6.78 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली Flat AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।
Infinix GT 50 Pro to launch at Q2 (April/May) 2026:
— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) March 11, 2026
• 6.78" 1.5k 144Hz Flat AMOLED
• MTK 8400 Ultimate
• upto 12GB RAM & 512GB Storage
• 50MP Main Cam
• 6500mAh + 45W + 30W wireless
The phone is expected to feature liquid cooling technology. Guess the price. pic.twitter.com/9mCDlDGVZw
लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक इंफिनिक्स जीटी 50 प्रो स्माटफोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्टीमेट चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। वही बात करें इस फोन में मिलने वाली बैटरी की तो लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार यह फोन 6500mAh की दमदार बैटरी के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है जो 45W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
टिपस्टर संजू चौधरी के मुताबिक Infinix GT 50 Pro स्मार्टफोन की कैमरा क्वालिटी में काफी जबरदस्त होने वाली है इस फोन के पीछे वाली साइड पर 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। हालांकि सेल्फी कैमरे के बारे में अभी कोई जिक्र नहीं किया गया है। इसके अलावा इस फोन में 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज की सुविधा मिलने की संभावना है।

हालांकि इंफिनिक्स कंपनी ने अभी तक अपकमिंग इंफिनिक्स जीटी 50 प्रो स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और कीमत का कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन टिपस्टर संजू चौधरी के मुताबिक इंफिनिक्स के इस 5G फोन को भारतीय बाजार में साल 2026 की दूसरी तिमाही अप्रैल या मई में लॉन्च किया जा सकता है। वही इस फोन की कीमत लगभग 30,000 रुपए से 35,000 रुपए के बीच रखी जाने की उम्मीद है।
Also Read:- Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 512GB ROM के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi 17 5G, जाने कीमत और फीचर्स