OnePlus Turbo 6X Pro चीन में लॉन्च: Dimensity 7400 SUPER चिपसेट और Bypass Charging फीचर के साथ आया नया मोबाइल

चीन में वनप्लस ने अपना पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए Turbo सीरीज के तो नए 5G स्मार्टफोन OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro को लॉन्च किया गया है, वनप्लस टर्बो 6x प्रो 5G स्मार्टफोन को बड़ी बैटरी, शानदार कैमरा क्वालिटी, अमोलेड डिस्पले और डाइमेंसिटी 7400 सुपर चिपसेट के साथ पेश किया गया है। फोन के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन आगे डिटेल से जान सकते हैं।

फोन के डिस्प्ले की बात की जाए तो वनप्लस टर्बो 6x प्रो 5G फोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाली सैमसंग Eye Protection स्क्रीन की गई है, जो 6.78 इंच की बड़ी स्क्रीन है, फोन की स्क्रीन OLED पैनल पर बने स्क्रीन है। इसमें 3600 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट, 1272×2772 पिक्सल रेजोल्यूशन, 14000 nits फुल स्क्रीन ब्राइटनेस और 3000Hz इंस्टेंट टच सेंपलिंग रेट दी गई है।

OnePlus Turbo 6X Pro
OnePlus Turbo 6X Pro/Photo Credit: OnePlus

वनप्लस टर्बो 6x प्रो 5G फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली इसकी बड़ी बैटरी है, इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है, फोन की बैटरी 6 साल की हेल्थ के साथ आती है, कंपनी ने दावा किया है कि फोन की बैटरी को एक बार फुल चार्ज किया जाए तो इसमें 8 घंटे तक गेमिंग और 29 घंटे तक शॉर्ट वीडियो देखी जा सकती है।

फोन को जल्दी चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, इसमें आपको बाईपास चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाता है, इससे स्मार्टफोन गेमिंग के दौरान गम नहीं होता है। कंपनी का कहना है कि स्मार्टफोन को 5 मिनट तक चार्ज करने के बाद फोन में तीन गेम एक साथ खेले जा सकते हैं। फोन को 50% चार्ज होने में 31 मिनट का समय लगता है।

OnePlus Turbo 6X Pro
OnePlus Turbo 6X Pro/Photo Credit: OnePlus

OnePlus Turbo 6X Pro फोन को मार्केट में ColorOS 16 के साथ लाया गया है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 सुपर ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसको UFS 3.1 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है।

फोन के कैमरा फीचर्स की बात की जाए तो इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ मिल जाता है। फोन के फ्रंट साइड पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स लेने के लिए 16 मेगापिक्सलका फ्रंट कैमरा दिया जाता है।

इस 5G स्मार्टफोन को धूल मिट्टी और पानी से बचने के लिए IP66+IP68+IP69 और IP69k वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी जाती है। इसमें ऑप्टिकल इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल सिम कार्ड, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स, वाई-फाई 5 और ब्लूटूथ 5.4 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

OnePlus Turbo 6X Pro
OnePlus Turbo 6X Pro/Photo Credit: OnePlus

OnePlus Turbo 6X Pro फोन की कीमत की बात करें तो इसको चीन में तीन वेरिएंट पर लाया गया है। 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज की चीन कीमत 1499 युआन तकरीबन इंडिया के 21,000 रुपए, 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 1699 युआन जो इंडिया के 23,899 रुपए बनते हैं।

फोन का लास्ट वेरिएंट 12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया जाता है, जिसकी कीमत 1999 रुपए युआन लगभग 28,120 रुपए की कीमत के साथ पेश किया गया है। फोन के कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- Realme P4R 5G फोन हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 144Hz डिस्पले और 8000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप स्मार्टफोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *