Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी POCO ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने POCO X8 Pro 5G और X8 Pro Max 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। अब आज से इन दोनों स्मार्टफोन की सेल भी शुरू हो गई है। पहली सेल में ही कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट लेकर आई है। इसके साथ ही कंपनी इस फोन की खरीदारी पर कुछ अन्य बेनिफिट्स भी दे रही है। तो चलिए इसकी कीमत डिस्काउंट ऑफर और फीचर्स के बारे में जान लेते हैं।
POCO X8 Pro 5G स्मार्टफोन की 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 32,999 रुपए रखी गई है जबकि इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपए रखी गई है। इसके साथ ही इस फोन का Iron Man Edition वेरिएंट भी लॉन्च हुआ है जिसके एकमात्र 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपए रखी गई है।
वही POCO X8 Pro Max 5G के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपए, जबकि 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपए तय की गई है।
बात करें अगर डिस्काउंट ऑफर की तो POCO X8 Pro 5G, Iron Man Edition और X8 Pro Max 5G तीनों स्मार्टफोन पर कंपनी ग्राहकों को SBI, HDFC और ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट पर 3,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है और साथ ही 3,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। डिस्काउंट के बाद POCO X8 Pro 5G स्मार्टफोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल 29,999 रुपए में जबकि इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 32,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।
वही Iron Man Edition मॉडल के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 34,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा POCO X8 Pro Max 5G के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 39,999 रुपए में, जबकि 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को 43,999 रुपए में खरीद कर अपना बना सकते हैं।
इतना ही नहीं लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इन स्मार्टफोंस पर 12 महीने तक की नो कॉस्ट EMI का विकल्प भी दे रही है। इसके अलावा अगर कोई ग्राहक आज इन स्मार्टफोन की खरीदारी करता है तो उसे 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी, 1 साल का स्क्रीन प्रोटक्शन, 2 महीने का YouTube प्रीमियम और 3 महीने का Spotify प्रीमियम जैसे बेनिफिट्स भी मिलेंगे।

POCO X8 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जबकि X8 Pro Max 5G फोन में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलती है। इन दोनों ही स्मार्टफोन में IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग का सपोर्ट दिया गया है। इन दोनों ही स्मार्टफोन के अंदर बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वही सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलता है।
POCO X8 Pro Max 5G स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s प्रोसेसर लगाया गया है जबकि POCO X8 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। POCO X8 Pro में पावर सप्लाई के लिए 9000mAh की बैटरी दी गई है जबकि X8 Pro Max 5G में 6500mAh की बैटरी मिलती है। इन दोनों ही स्मार्टफोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल जाता है।
Also Read:- 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ 27 मार्च को लॉन्च होगा Redmi 15A 5G स्मार्टफोन