Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

हुआवेई कंपनी ने अपने नए Huawei Enjoy 90 Pro Max स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के साथ मार्केट में उतारा है। यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो डेली टास्क और गेमिंग के लिए बड़ी बैटरी की चाह रखते हैं। तो चलिए इस नए स्मार्टफोन की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में जान लेते हैं।
Huawei Enjoy 90 Pro Max स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो चीन में इस फोन के 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,699 युआन यानी लगभग 23 हजार रुपए, जबकि 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 युआन यानी लगभग 27,000 रुपए और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,399 युआन यानी तकरीबन 32,500 रुपए रखी गई है। यह फोन चीन में 2 अप्रैल से Obsidian Black, Dawn Gold, Snow White और Flying Azure कलर ऑप्शंस के साथ खरीदा जा सकता है।
डिस्प्ले: हुआवेई कंपनी के इस नए फोन में 6.84 इंच की फुल HD+ OLED डिस्पले देखने को मिलती है तो 120Hz रिफ्रेश रेट 1272×2756 पिक्सल रेजोल्यूशन, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 4000nits पिक ब्राइटनेस और 2160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट के साथ आती है।
प्राइमरी कैमरा: कैमरा सेटअप कि अगर बात करें तो हुआवेई कंपनी के इस नए फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जो 10x डिजिटल जूम के साथ आता है।
सेल्फी कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस नए हैंडसेट में फ्रंट वाले साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फ शूटर कैमरा लगा हुआ मिलता है।
प्रोसेसर: बात करें अगर इस नए डिवाइस के प्रोसेसर की तो इसमें कंपनी ने Kirin 8000 चिपसेट का इस्तेमाल किया है जो HarmonyOS 6.0 पर वर्क करता है।
बैटरी: Huawei Enjoy 90 Pro Max स्मार्टफोन के अंदर पावर सप्लाई के लिए 8500mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है जो 40W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।
अन्य फीचर्स: बात करें अगर इस फोन के अन्य फीचर्स की तो इस फोन में आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.0, GPS, डुएल बैंड Wi-Fi, यूएसबी टाइप C पोर्ट, Galileo , QZSS, GLONASS और BeiDou जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
Also Read:- POCO X8 Pro 5G और X8 Pro Max 5G स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू, पहली सेल में ही मिल रहा ₹3000 का बंपर डिस्काउंट