इंडिया में लॉन्च हुआ 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE 5G स्मार्टफोन, जानें कितनी रखी गई है प्राइस

वीवो कंपनी ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अपनी V70 सीरीज को विस्तार करते हुए अपना नया Vivo V70 FE 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी इस सीरीज के Vivo V70 5G और Vivo V70 Elite 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुकी है। वीवो कंपनी के इस नए फोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप लगाया गया है। तो चलिए इसकी कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन की पूरी डिटेल विस्तार से जानते हैं।

Vivo V70 FE 5G कीमत और उपलब्धता

इंडिया में Vivo V70 FE 5G स्मार्टफोन की 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपए रखी गई है। वही इस फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपए तय की गई है। जबकि इस फोन के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल को 44,999 रुपए में लॉन्च किया गया है।

वीवो कंपनी के इस 5G स्मार्टफोन की खरीदारी 7 अप्रैल से ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म के साथ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से शुरू होगी। इस फोन की पहली सेल में कंपनी 10% छूट देगी। वही 1,499 रुपए एक्स्ट्रा चुकाने पर इस फोन के साथ एक TWS इयरबड्स और 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी फ्री दी जाएगी।

Vivo V70 FE 5G
Vivo V70 FE 5G/Photo Credit: Vivo

Vivo V70 FE 5G फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: वीवो वी70 एफई 5G फोन में 6.83 इंच की 1.5K Q10+ AMOLED पंच होल डिस्पले दी गई है जो 2800×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन, 449 ppi पिक्सल डेंसिटी, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900nits ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। पानी और धूल मिट्टी से बचाव के लिए इस फोन में IP68+IP69 रेटिंग भी दी गई है।

प्राइमरी कैमरा: वीवो कंपनी ने इस नए 5G फोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप लगाया है जिसमें ओरा लाइट के साथ 200 मेगापिक्सल का Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा लगाया गया है जो सेल्फ डेवलप्ड OIS सिस्टम पर वर्क करता है। इसके साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा देखने को मिल जाता है।

सेल्फी कैमरा: शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचना और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इस वीवो फोन के फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिल जाता है।

प्रोसेसर: बात करें अगर वीवो वी70 एफई 5G फोन के प्रोसेसर की तो इस फोन को मार्केट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ उतर गया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर वर्क करता है।

बैटरी: Vivo V70 FE 5G फोन के अंदर 7000mAh की पावरफुल बैटरी लगाई गई है जो 90W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अन्य फीचर्स: इस वीवो स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्पले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में NFC, डुएल बैंड Wi-Fi और ब्लूटूथ 5.4 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा कंपनी इस फोन के साथ 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी दे रही है।

Also Read:- Honor ने लॉन्च किया अपना नया Honor Play 80 Pro स्मार्टफोन, स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 प्रोसेसर के साथ मिलेगी 7000mAh बैटरी

Md.Irfan

mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़