Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Samsung कंपनी ने भारतीय मार्केट में कम बजट वाला Samsung Galaxy M17e 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, यह सैमसंग का एक पावरफुल स्मार्टफोन है, जो 6000mAh की पावरफुल बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट और 50 मेगापिक्सल कैमरा सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ है, चलिए इस स्मार्टफोन की कीमत और इसके फीचर्स की फुल डिटेल जानते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच की HD+ Infinity-U LCD डिस्प्ले दी गई है, सैमसंग के इस फोन में MediaTak Dimensity 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है, सैमसंग का यह नया स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है जो One UI 8 पर रन करता है, कंपनी द्वारा इस फोन में 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट और OS अपडेट दिया जाता है।
सैमसंग के इस पावरफुल स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल जाता है, इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा भी दिया जाता है। इसके अलावा इसके फ्रंट साइड पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स क्लिक करने के लिए 8 मेगापिक्सल का पावरफुल कैमरा दिया जाता है। इस सैमसंग स्मार्टफोन में 4GB रैम और 6GB रैम दिया गया है, जो 128GB स्टोरेज के साथ आते हैं। फोन की स्टोरेज को MicroSD कार्ड से 2TB तक एक्सटेंड किया जा सकता है।
Samsung Galaxy M17e 5G स्मार्टफोन में 6000mAh की पावरफुल बैटरी दी जाती है, जो 25W फास्ट सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन को पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षित रखने के लिए IP54 रेटिंग का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें साइड माउंटेन फिंगरप्रिंट सेंसर, Bluetooth 5.3, ऑडियो जैक 3.5mm, Wi-fi, USB Type-C और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स इस फोन में दिए गए हैं।

सैमसंग गैलेक्सी m17 ए 5G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ पेश किया जाता है, जिसमें 4GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपए और 6GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 14,499 रुपए के साथ लॉन्च किया गया है, सैमसंग के इस फोन को Blitz Blue और Vibe Violet कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, शानदार स्मार्टफोन को सैमसंग की ऑफिशल वेबसाइट, अमेजॉन और रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर के तहत इस फोन पर 1250 रुपए का डिस्काउंट भी मिल जाएगा।
Also Read:- 7200mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G स्मार्टफोन, देखें स्पेसिफिकेशन और कीमत