Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

रेडमी ने अपना सस्ता स्मार्टफोन Redmi A7 Pro को लॉन्च कर दिया है, रेडमी का यह स्मार्टफोन काफी सस्ती कीमत पर लॉन्च हुआ है, आपको बता दे की रेडमी A7 प्रो स्मार्टफोन इंडोनेशिया मार्केट में पेश हुआ है, इस रेडमी स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 6000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाती है, इसके अलावा इसमें सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाता है, आईए इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में डिटेल से जानते हैं।
Redmi A7 Pro स्मार्टफोन को इंडोनेशिया मार्केट में Rp 1.699.000 (लगभग 9200 रुपए) में लॉन्च किया गया है। अगर आप रेडमी A7 प्रो स्माटफोन को 1 मार्च से 7 मार्च के बीच प्री-ऑर्डर करते हैं, तो आपको रेडमी A7 प्रो स्मार्टफोन Rp 1.499.000 (लगभग 8000 रुपए) मैं मिल जाएगा। इस स्मार्टफोन को प्री ऑर्डर टोकोपीडिया, लाजादा, और प्री,ऑर्डर शॉपिंग जैसी कॉमर्स वेबसाइट से कर सकते हैं। स्मार्टफोन को ऑरेंज, ब्लैक, ग्रीन और ब्लू कलर में खरीद सकते हैं। इस फोन को 13 मार्च से खरीदा जा सकता है।

रेडमी A7 प्रो स्मार्टफोन में 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी जाती है। रेडमी का यह शानदार स्मार्टफोन Unisoc T7250 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, इस फोन में 4GB LPDDR4X रैम दी जाती है, जो 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज के साथ मिलती है। रेडमी A7 प्रो स्माटफोन HyperOS 3 पर चलता है। इसमें आपको साइड माउंटेन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाता है।
इस फोन के कैमरा क्वालिटी की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाता है, और इसके फ्रंट साइड पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स क्लिक करने के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाता है। इस शानदार स्मार्टफोन में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000mAh की पावरफुल बैटरी दी जाती है,
Also Read:- OnePlus 15T स्मार्टफोन की डिजाइन हुई लीक, 7500mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ जल्द होगा लॉन्च