OPPO Reno 16c 5G भारत में लॉन्च, इसमें है तीन 50MP कैमरा, Dimensity 7300 Energy और AMOLED डिस्प्ले

कई दिनों के इंतजार के बाद ओप्पो ने भारतीय मार्केट में नई Reno 16 सीरीज को आज लॉन्च कर दिया है। ओप्पो ने इस सीरीज में दो नए 5G स्मार्टफोन OPPO Reno 16 5G और OPPO Reno 16c 5G को लेकर आई है। ओप्पो रेनो 16c 5G फोन में 50 मेगापिक्सल के 3 कैमरा, 12GB रैम और 7000mAh बैटरी के साथ लाया गया है। फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में आगे डिटेल से जान सकते हैं।

OPPO Reno 16c 5G कीमत

ओप्पो रेनो 16c 5G फोन को भारतीय मार्केट में तीन स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। जिसमें फोन का बेस वेरिएंट क्रमशः 46,999 रुपए और 49,999 रुपए में आता है। जो 8GB RAM+128GB स्टोरेज और 8GB रैम+256GB स्टोरेज में आता है। जबकि फोन का टॉप वैरियंट 12GB रैम+256GB इंटरनल स्टोरेज में आता है जिसकी इंडियन कीमत 59,999 रुपए रखी गई है।

ओप्पो का 5G स्मार्टफोन 9 जुलाई 2026 से सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन को Starry White, Twilight Violet और Stallar Purple कलर ऑप्शन के साथ ले सकते हो। फोन पर लॉन्च ऑफर के तहत 10% का डिस्काउंट दिया जाएगा। और 180 दिन की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट दिया जा रहा है।

OPPO Reno 16c 5G फोन के फीचर्स

ओप्पो रेनो 16सी 5जी फोन में 6.57 इंच की डिस्प्ले मिलती है, इसकी डिस्प्ले Crystal Guard+AMOLED पर बनी फुल एचडी प्लस डिस्पले है। स्क्रीन रेजोल्यूशन 2372×1080 पिक्सल दिया गया है। और 1400 नीड्स की HMB पिक ब्राइटनेस दी गई है। इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ Crystal Guard कवर ग्लास दिया गया है।

OPPO Reno 16c 5G
OPPO Reno 16c 5G/Photo Credit: OPPO

फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा OIS सेंसर के साथ और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा OIS सेंसर के साथ दिए गए हैं जबकि इसमें 116 डिग्री वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी दिया जाता है। फोन से आप 30 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

टेलिफोटो कैमरे के साथ 3.5x ऑप्टिकल जूम और 10x डिजिटल जूम मिलता है। वही फ्रंट साइड पर आपको सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 100 डिग्री वाला 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाता है। फोन के फ्रंट कैमरे से भी आप 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, लेकिन 30 fps मैं ही कर पाएंगे।

OPPO Reno 16c 5G
OPPO Reno 16c 5G/Photo Credit: OPPO

OPPO Reno 16c 5G स्मार्टफोन में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वही फोन को धूल मिट्टी और डस्ट से बचाने के लिए IP69K वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है। फोन में कई सारे AI फीचर्स भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4 लो एनर्जी, USB Type-C पोर्ट, USB Type-C हेडफोन जैक, कॉल ब्रॉडकास्ट सर्विस, GPS और ड्यूल सिम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

7000mAh की बड़ी बैटरी

ओप्पो रेनो 16C 5G फोन को इंडिया में 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी का कहना है कि फोन की बैटरी को 100% चार्ज करने के बाद 2 दिनों से भी ज्यादा चलाया जा सकता है। फोन को 10 मिनट चार्ज पर 6.73 घंटे तक वीडियो देखी जा सकती है। मोबाइल को 1% से 100% चार्ज होने के लिए 62 मिनट का समय लगता है। फोन की बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 80W SuperVooc पर चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

OPPO Reno 16c 5G प्रोसेसर

ओप्पो रेनो 16c 5G को 4nm Proces के साथ MediaTak Dimensity 7300 Energy ऑक्टा कोर पर लाया गया है। फोन में Arm Mali-G615@1.047GHz ग्राफिक दिया गया है। जबकि फोन में LPDDR4X RAM सपोर्ट भी दिया जाता है। स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ मार्केट में लाया गया है जो ColorOS 16 के साथ मिलकर वर्क करता है।

OPPO Reno 16c 5G फोन का मुकाबला

ओप्पो ब्रांड ने भारतीय मार्केट में आज ही अपना नया ओप्पो रेनो 16c 5G को लॉन्च किया है, फोन में 7000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और Dimensity 7300 Energy चिपसेट होने के बावजूद भी भारत में पहले से मौजूद Vivo V40 Pro और Samsung Galaxy S24 5G से मुकाबला होने वाला है।

  1. Vivo V40 Pro स्मार्टफोन में MediaTak Dimensity 9200+ चिपसेट और 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा दिया जाता है। 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 49,999 रुपए है।
  2. Samsung Galaxy S24 5G फोन की 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 50,799 रुपए है। फोन में 6.2 इंच की डिस्प्ले, 50MP का प्राइमरी कैमरा और 4000mAh की बैटरी के साथ Samsung Exynos 2400 चिपसेट मौजूद है।

अगर आप शानदार डिजाइन, अच्छा बैटरी बैकअप और शानदार कैमरा क्वालिटी के लिए स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए OPPO Reno 16c 5G बेस्ट ऑप्शन होने वाला है। अगर आप शानदार परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा क्वालिटी के लिए स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो आप Vivo V40 Pro 5G और Samsung Galaxy S24 5G की ओर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- Redmi K90 Ultra फोन चीन में लॉन्च, देखें 8550mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, प्राइस और फीचर्स

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार दोस्तों" मेरा नाम मोहम्मद इरफान है। मैं SEO एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर हूं मैं पिछले 4 सालों से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कीवर्ड रिसर्च और टेक आर्टिकल्स पर काम कर रहा हूं, मेरा एक ही उद्देश्य है, कि मैं अपने यूजर्स को स्मार्टफोन और गेजेट्स की जानकारी अपने शब्दों के माध्यम से सरल और आसान शब्दों में देना चाहता हूं। ताकि आप तक हमेशा 100% सटीक और सच्ची जानकारी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *