OPPO Reno 16 5G फोन 6700mAh बैटरी, 12GB RAM और 50MP Selfie कैमरे के साथ इंडिया में लॉन्च

OPPO ने आज अपनी नई Reno16 Series को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के अंतर्गत कंपनी ने OPPO Reno 16 5G और OPPO Reno 16c 5G को भारतीय मार्केट में उतारा है। ओप्पो का रेनो 16 5G फोन काफी शानदार डिजाइन और शानदार स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और 6700mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स के साथ पेश हुआ है। फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में आगे देख सकते हैं।

भारत में OPPO Reno 16 5G फोन की कीमत

इंडिया में ओप्पो रेनो 16 5G फोन को दो वेरिएंट के साथ लाया गया है। स्मार्टफोन को 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज दिया गया है, जिसकी कीमत 61,999 रुपए रखी गई है। जबकि फोन का टॉप वैरियंट 67,999 रुपए में लॉन्च हुआ है, जो 12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

ओप्पो ने Reno 16 5G फोन पर लॉन्च ऑफर दिया है, अगर फोन का पेमेंट करते टाइम बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 10% का इंस्टेंट कैशबैक दिया जाएगा। यह ऑफर सिर्फ चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड पर ही मौजूद है। इसके अलावा फोन पर एक्सचेंज ऑफर, स्क्रीन डैमेज प्रोटक्शन 180 दिन की दी जा रही है। वही OPPO Enco Buds 3 Pro+ पर 50% की छूट मिलने वाली है।

ओप्पो के इस 5G स्मार्टफोन को Amazon, OPPO, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर जाकर 9 जुलाई 2026 से खरीदा जा सकता है। फोन को आप Stellar Purple, Starry White और Twilight Violet कलर ऑप्शन के साथ ले सकते हैं।

OPPO Reno 16 5G फोन की डिजाइन

ओप्पो रेनो 16 5G फोन भारत का एक मात्र पहला स्मार्टफोन है, जो HoloVerse 3D डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ है। फोन काफी पतला और हल्का है जिससे फोन को हाथ में पकड़ना काफी आसान है। और कभी भी कहीं भी फोन को इस्तेमाल करना भी काफी आसान है। फोन में एयरोस्पेस-ग्रेड अल्युमिनियम फ्रेम मिलता है, अल्ट्रा थिन स्क्रीन बेजल्स मिल जाता है। फोन का भजन 182 ग्राम, हाइट 15.12cm, विड्थ 7.24cm और फोन सिर्फ 8.22mm पतला है।

OPPO Reno 16 5G फोन के कैमरा फीचर्स

ओप्पो रेनो 16 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगाए गए हैं। इसमें OIS सेंसर वाला 50MP का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ दिया गया है, इसके अलावा इसमें 116 डिग्री वाला 50MP का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ और 50MP OIS सेंसर वाला टेलीफोटो कैमरा f/2.8 अपर्चर के साथ मिल जाता है। फोन के कैमरे के साथ 3.5X ऑप्टिकल जूम और 18X डिजिटल जूम मिलती है।

फोन के तीनों कैमरे से आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 60 fps और 30 fps पर कर सकते हैं। फोन के कैमरे ड्यूल व्यू वीडियो शूटिंग, HDR video shooting और प्रोफेशनल वीडियो शूटिंग सपोर्ट मिलता है। फोन में SLO-MO, पैनोरमा, गूगल लेंस, अंडरवाटर, हाइपरटेक्स्ट, वीडियो, पोर्ट्रेट, नाइट, फोटो और स्टिकर जैसे कई शूटिंग मोड दिए गए हैं।

फोन के फ्रंट साइड पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी फोटो लेने के लिए 100 डिग्री वाला 50MP का f/2.0 अपर्चर के साथ फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे से आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है, जो 60 fps और 30 fps पर HDR Video शूटिंग कर सकते हैं। फोन के फ्रंट कैमरे के साथ 2X डिजिटल जूम दिया गया है। फ्रंट कैमरे के साथ स्क्रीन फिल लाइट, HI-RES, POP, स्टिकर, रिट्च, टाइम-लेप्स, फोटो, पैनोरमा, नाइट, पोर्ट्रेट और वीडियो जैसे शूटिंग मोड मिलते हैं।

OPPO Reno 16 5G
OPPO Reno 16 5G/Photo Credit: OPPO

OPPO Reno 16 5G के AI फीचर्स

ओप्पो रेनो 16 5G फोन को शानदार AI फीचर्स के साथ पेश किया गया है, इसमें AI Live Translation, AI Mind Pilot, AI Recording Sticker, AI Mind Space, AI Bill Manager, AI Snap Key, AI Extract, AI Scan और AI Menu Translation जैसे कई शानदार फीचर्स मिल जाते हैं। वही फोन में कंटेंट क्रिएटर के लिए AI Flash Photography 3.0, AI Remix Collage, AI Studio, POP Cam, AI Eraser, Popout 2.0, AI Perfect Shot, और AI Best Face जैसे अनेक टूल्स मौजूद है।

OPPO Reno 16 5G स्पेसिफिकेशन

ओप्पो रेनो 16 5G फोन में 2640×1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.32 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो Crystal Guard और AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है। डिस्प्ले टच सैंपलिंग रेट 240Hz, स्क्रीन रेशों 93.4%, पिक्सल डेंसिटी 440 PPI, HBM ब्राइटनेस 1800nits और नॉर्मल ब्राइटनेस 600 nits दी गई है। फोन में आपके अंडर स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

OPPO Reno 16 5G
OPPO Reno 16 5G/Photo Credit: OPPO

OPPO Reno 16 5G स्मार्टफोन को इंडिया में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ लाया गया है। जो 4nm प्रोसेस के साथ आता है। बेहतर अनुभव के लिए फोन में AI LinkBoost 4.0 और AI HyperBoost 2.0 टेक्नोलॉजी दी गई है। फोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित ColorOS 16 के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन में IP69K वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है जो स्मार्टफोन को धूल मिट्टी और डस्ट से सुरक्षा करती है।

ओप्पो रेनो 16 5G में 6700mAh की लंबे समय तक चलने वाली बड़ी बैटरी दी गई है। जिसको तेजी से चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है। फोन को 100% चार्ज होने के लिए सिर्फ 59 मिनट का समय लगता है। कंपनी के मुताबिक फोन को 10 मिनट चार्जिंग पर 4.86 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। वही फोन 67.26 घंटे का कॉलिंग और फोन की बैटरी फुल चार्ज पर 2 दिन से भी अधिक चल सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न: OPPO Reno 16 5G फोन की इंडिया कीमत क्या है?
उतर: ओप्पो रेनो 16 5G फोन के 8GB+256GB स्टोरेज कीमत ₹61,999 और 12GB+256GB स्टोरेज कीमत ₹67,999 है।

प्रश्न: OPPO Reno 16 5G फोन की सेल कब से शुरू होगी?
उतर: ओप्पो रेनो 16 5G फोन की सेल 9 जुलाई 2026 से शुरू होगी।

प्रश्न: ओप्पो रेनो 16 5G फोन का वजन कितना है?
उतर: लगभग 182 ग्राम

प्रश्न: ओप्पो रेनो 16 5G फोन वाटरप्रूफ है क्या?
उतर: जी हां! इसमें IP69K वाटर रेटिंग दी गई है जो फोन को पानी और डस्ट से बचाती है।

प्रश्न: क्या OPPO Reno 16 5G फोन से 4K वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है?
उतर: जी हां!

यह भी पढ़ें:- Redmi K90 Ultra फोन चीन में लॉन्च, देखें 8550mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, प्राइस और फीचर्स

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार दोस्तों" मेरा नाम मोहम्मद इरफान है। मैं SEO एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर हूं मैं पिछले 4 सालों से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कीवर्ड रिसर्च और टेक आर्टिकल्स पर काम कर रहा हूं, मेरा एक ही उद्देश्य है, कि मैं अपने यूजर्स को स्मार्टफोन और गेजेट्स की जानकारी अपने शब्दों के माध्यम से सरल और आसान शब्दों में देना चाहता हूं। ताकि आप तक हमेशा 100% सटीक और सच्ची जानकारी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *