Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Honor कंपनी अप्रैल महीने के शुरू होने के बाद एक के बाद एक स्मार्टफोन लॉन्च करती जा रही है। हाल ही में कंपनी ने चीन में अपने नए Honor X80i 5G, Honor Play 80 5G Honor और Play 80 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। अब कंपनी ने चीन में अपना एक और स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसका नाम Honor X70 Refresh Edition रखा गया है। तो चलिए इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
डिस्प्ले: ऑनर एक्स70 रिफ्रेश एडिशन में 6.79 इंच की पंच होल 1.5K AMOLED डिस्पले दी गई है जो 2640×1200 पिक्सल रेजोल्यूशन, 6000nits पिक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही फोन में ग्लास प्रोटेक्शन के साथ IP66+IP68+IP69+IP69K वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

प्रोसेसर: ऑनर कंपनी ने इस नए स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर वर्क करता है। इस फोन के अंदर ग्राफिक्स के लिए कंपनी ने Adreno 810 GPU दिया है।
बैटरी: बात करें अगर इस ओनर स्मार्टफोन की बैटरी की तो इस फोन में पावर सप्लाई के लिए कंपनी ने 8300mAh की पावरफुल बैटरी लगाई है जो 80W सुपर फास्ट चार्जिंग और 80W वॉयरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
प्राइमरी कैमरा: इस नए फोन के बैक पैनल पर रिंग एलईडी फ्लैशलाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का OIS प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा देखने को मिल जाता है।
सेल्फी कैमरा: वही शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचना और वीडियो कॉलिंग करने के लिए Honor X70 Refresh Edition फोन के फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है।
अन्य फीचर्स: बात करें अगर इस फोन के अन्य फीचर्स की तो इसमें आपको सिक्योरिटी के लिए इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर और कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3, NFC, Wi-Fi 6 और Infrared सेंसर जैसे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं।
Honor X70 Refresh Edition स्मार्टफोन को चीन में चार वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया गया है जिसमें 8GB+128GB मॉडल की कीमत 1,699 युआन यानी लगभग 23,000 रुपए, 8GB+256GB मॉडल की कीमत 1,899 युआन यानी लगभग 25,000 रुपए, 12GB+256GB मॉडल की कीमत 2,099 युआन यानी लगभग 28,000 रुपए और 12GB+512GB मॉडल की कीमत 2,399 युआन यानी लगभग 32,000 रुपए रखी गई है।
ऑनर कंपनी के इस नए स्मार्टफोन को ऑफीशियली माल और अन्य ऑथराइज्ड शॉपिंग चैनल के जरिए Vermillion Red, Moonlight White, Bamboo Green और Phantom Black कलर ऑप्शंस के साथ खरीदा जा सकता है।
Also Read:- जल्द लॉन्च हो सकती है Honor 600 सीरीज, कंपनी ने जारी किया टीजर, 200MP ट्रिपल कैमरे से हो सकती है लैस