Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

पिछले हफ्ते ही Motorola ने ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट और मोटोरोला इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर Motorola Edge 70 Neo फोन की माइक्रोसाइट लाइव की थी। जिसमें फोन की कुछ डिटेल सामने आई थी। लेकिन आज मोटोरोला ने फोन की लॉन्च डेट को भी अनाउंस कर दिया है। मोटोरोला का अपकमिंग स्मार्टफोन इंडिया में 24 नवंबर 2026 को लॉन्च होने वाला है। फोन के फीचर्स आगे पढ़ सकते हैं।
मोटोरोला कंपनी ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है, कि मोटोरोला एज 70 Neo 5G स्मार्टफोन को 24 नवंबर 2026 दोपहर 12:00 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अभी तक फोन की कीमत, मेमोरी वेरिएंट और सेल के बारे में जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन फोन को फ्लिपकार्ट और मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। फोन को आप फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन मार्केट से खरीद सकोगे। फोन को इंडिया में Sage, Milky Blue, Mountain View और Gray Lilac कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा।
मोटोरोला एज 70 Neo 5G फोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की डिस्प्ले पर पेश किया जाएगा। इसकी डिस्प्ले पंच होल डिस्पले होने वाली है, जो extreme AMOLED स्क्रीन के साथ आने वाली है, इसकी स्क्रीन के साथ 5200nits पिक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। वही फोन की स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटक्शन दिया जाएगा।
मोटोरोला एज 70 Neo 5G फोन को इंडिया में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट के साथ पेश किया जाने वाला है। इसके साथ इसमें 4466mm स्क्वायर वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मिलने वाला है। इससे आपका स्मार्टफोन गरम नहीं होगा और स्मार्टफोन एकदम स्मूथ चलेगा। इसमें LPDDR5X RAM मिलने वाला है।
अगर फोटोग्राफी कैमरे की बात की जाए तो इसके बैक पैनल पर रियर कैमरा सेटअप दिए जाएंगे। कंपनी ने भी कंफर्म कर दिया है कि स्मार्टफोन में Sony Lytia 710 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में 2 मेगापिक्सल का macro कैमरा के साथ 3 इन 1 लाइट सेंसर भी दिया जा सकता है। वही फोन की फ्रंट साइड पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
ब्रांडेड कंफर्म कर दिया है कि Motorola Edge 70 Neo 5G फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी होने वाली है। जिसको तेजी से चार्जिंग करने के लिए 45W का टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 7.5W वायर्ड चार्जिंग वही दिया जाएगा। मोटरोला ब्रांड का कहना है, कि स्मार्टफोन को एक बार फुल चार्ज करने पर 53 घंटे की बैटरी लाइफ देगा। फोन के फाइनल स्पेसिफिकेशन के लिए आपको 24 नवंबर तक का वेट करना होगा इसके बाद एक कंफर्म होगा कि फोन कीमत क्या है और फोन में फीचर्स क्या-क्या होने वाले हैं।

अगर आप इंडिया से है और आप अच्छा कैमरा क्वालिटी वाला मोटोरोला स्मार्टफोन की तलाश में है। तो आप Motorola Edge 70 Neo स्मार्टफोन का वेट कर सकते हैं, क्योंकि इसमें अच्छा कैमरा क्वालिटी के साथ ही 7000mAh की बैटरी जो एक बार फुल चार्ज होने पर 53 घंटे का बैटरी लाइफ देगी। वही फोन में 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। जिससे आप अपना कोई अन्य स्मार्टफोन चार्ज कर सकते हैं। वहीं अगर आप Realme और Redmi ब्रांड के फोन खरीदना चाहते हैं तो आप Realme P4 Power 5G फोन की ओर जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- 20 नवंबर को लॉन्च होगा 200MP कैमरा और 16GB RAM वाला 5G फोन Huawei OSTA O1 Pro
[…] यह भी पढ़ें:- Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 144Hz A… […]