Huawei Mate X8 Series इसी महीने होगी लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा की डिटेल्स लीक सामने आई

Huawei चीन मार्केट में अपनी नई फोल्डेबल स्माटफोन सीरीज Mate X8 को इसी महीने लॉन्च करने वाला है। बताया जा रहा है, कि नवंबर 2025 में आई Huawei Mate X7 Series का सक्सेसर वजन हो सकता है, Huawei Mate X8 Series हाल ही में लीक हुई रिपोर्ट में फोन की लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है। इसके साथ ही फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी, Kirin 9050, 10x जूम और 50 मेगापिक्सल का कैमरे की डिटेल भी सामने आई है। चलिए फोन के सभी डिटेल्स जानते हैं।

Huawei Mate X8 Series इसी महीने होगा लॉन्च (लीक)

दरअसल एक लीक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है, कि हुआवेइ कंपनी चीन मार्केट में 24 नवंबर 2026 को एक इवेंट आयोजित करने वाली है जिसमें Huawei Mate X8 सीरीज को पेश किया जा सकता है। इसके अलावा हुआवेई इस इवेंट में MateBook Fold S को भी लॉन्च कर सकती है। आपको बता दे कि यह एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक है, अभी तक कंपनी की तरफ से ऑफिस लॉन्च डेट अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

Huawei Mate X8 Series का डिजाइन

अपकमिंग Mate X8 सीरीज पिछले साल लॉन्च हुए Mate X7 सीरीज के मुकाबले काफी हल्के और पतले होने वाले हैं। लीक में यह भी पता चला है, कि फोन को एक नए कलर ऑप्शन के साथ भी पेश किया जा सकता है।

Huawei Mate X8 Series
Huawei Mate X8 Series/Photo Credit: Huawei

Huawei Mate X8 Series का कैमरा माड्यूल

लीक रिपोर्ट के मुताबिक अपकमिंग फोल्डेबल फोन के Mate X8 सीरीज में Ruiying Z10 10x जूम कैमरा माड्यूल सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है। यह मॉड्यूल आपको अलग से मिलने वाली है, जिसको आप लेंस माउंट की मदद से अपने फोन से आसानी से जोड़ सकते हैं। वही फोन में 50 मेगापिक्सल का RYYB सेंसर सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है। जबकि इसका ऑप्टिकल फार्मेट 1 इंच दिया गया है।

वहीं इसके साथ ही आपको इसमें वेरिएबल अपर्चर और कंटीन्यूअस 10x ऑप्टिकल जूम दिए जाने की चर्चा हो रही है। अभी तक यह नहीं पता चला है। कि यह मॉड्यूल सभी mate X8 सीरीज के फोन के साथ आने वाला है या फिर खास मॉडल के साथ आने वाला है।

Huawei Mate X8 Series के लीक फीचर्स

लीक रिपोर्ट के अनुसार Huawei Mate X8 सीरीज के स्मार्टफोन में 8.15 इंच की इनर डिस्पले हो सकती है इसके साथ इसमें 6.5 इंच की कवर डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इस बार कंपनी इस मॉडल में Privacy Display फीचर दे सकती है। लीक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी यह फीचर देने वाली है, जो साइड एंगल से स्क्रीन की विजिबिलिटी को कम करेगा ताकि पास में बैठा व्यक्ति आपकी स्क्रीन पर लिखा हुआ कंटेंट ना पढ़ सके

वही फोन को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की पावरफुल बैटरी सपोर्ट दिया जा सकता है। जबकि फोन में Kirin 9050 सीरीज वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर देने की उम्मीद है। इसके साथ ही फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई, GPS और C-टाइप पोर्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

फिलहाल यह एक लीक रिपोर्ट का दावा है। अभी तक Huawei Mate X8 Series मैं मिलने वाली खूबियों के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसीलिए कंपनी की आधिकारिक जानकारी आने का वेट करना होगा।

यह भी पढ़ें:- 50MP सेल्फी कैमरा, 7400mAh की बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ OPPO A7 Pro हुआ लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार दोस्तों" मेरा नाम मोहम्मद इरफान है। मैं SEO एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर हूं मैं पिछले 4 सालों से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कीवर्ड रिसर्च और टेक आर्टिकल्स पर काम कर रहा हूं, मेरा एक ही उद्देश्य है, कि मैं अपने यूजर्स को स्मार्टफोन और गेजेट्स की जानकारी अपने शब्दों के माध्यम से सरल और आसान शब्दों में देना चाहता हूं। ताकि आप तक हमेशा 100% सटीक और सच्ची जानकारी पहुंचे।

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *