Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

ओप्पो कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो को आगे बढ़ते हुए यूरोपीय मार्केट में एक जबरदस्त 5G स्मार्टफोन पेश किया है, यह 5G स्मार्टफोन OPPO A7 Pro 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, 7400mAh की बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले के साथ आता है। ओप्पो ने इस 5G स्मार्टफोन को OPPO Belgium की ऑनलाइन वेबसाइट पर लिस्ट किया है। फोन के फीचर्स, कैमरा क्वालिटी, डिस्प्ले और बैटरी बैकअप के बारे में आगे डिटेल से जान सकते हैं।
ओप्पो A17 प्रो 5G स्मार्टफोन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का f/1.9 अपर्चर वाला वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला Monochrome कैमरा दिया गया है। इसके बैक कैमरे पर आपको नाइट, पोर्ट्रेट, गूगल लेंस, DOC SCANNER, Panorama, ड्यूल व्यू वीडियो, SLO MO और फोटो जैसे रिकॉर्डिंग मोड दिए गए हैं। इसके बैक कैमरे से आप 2.5K वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps पर कर सकते हैं।

वहीं इसके फ्रंट साइड पर आपको 50 मेगापिक्सल का f/2.1 अपर्चर वाला वीडियो कॉलिंग और सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें आपको पैनोरमा, ड्यूल व्यू वीडियो, नाइट मॉड, पोट्रेट मॉड, वीडियो और फोटो जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके फ्रंट कैमरे से आप 2.5K में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
OPPO A7 Pro फोन में आपको 7400mAh की पावरफुल बैटरी दी जाती है। जिसको तेजी से चार्ज करने के लिए 80W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है। कंपनी ने दावा किया है कि स्मार्टफोन 1% से 21% चार्ज होने के लिए 10 मिनट का समय लेता है और 1% से 51% चार्ज होने के लिए 30 मिनट का समय लेता है। कंपनी का कहना है कि इसमें आप 24.6 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो, 13 घंटे तक MOBA गेम और 10.9 घंटे तक वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं।
ओप्पो ए7 प्रो 5G स्मार्टफोन में 2372×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57 इंच की फुल एचडी प्लस Flexibel AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 397 PPI पिक्सल डेंसिटी और 1400 नीड्स ब्राइटनेस मिलती है। ओप्पो ने इस फोन को MediaTak Dimensity 6360 MAX ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ उतारा है, इसमें आपको ARM Mali G57 MC2@1072MHz ग्राफिक मिल जाता है। फोन में LPDDR4X RAM और USF 2.2 स्टोरेज सपोर्ट मिलता है।

OPPO A7 Pro 5G फोन को यूरोपीय मार्केट में Android 16 पर बेस्ट ColorOS 16 के साथ लाया गया है। फोन के कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो इसमें Wi-Fi 5, USB Type-C, GPS और Bluetooth 5.4 जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।
ओप्पो A7 प्रो 5G फोन को यूरोप में एक ही वेरिएंट के साथ पेश किया गया है, इसमें 6GB रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को यूरोप में 499 यूरो (तकरीबन इंडिया के 52,000 रुपए) मैं पेश किया गया है। लेकिन फिलहाल ई-कॉमर्स प्लेटफार्म OPPO Belgium पर इस फोन को सिर्फ 429 यूरो लगभग (44,700 रुपए) मैं दिया जा रहा है, क्योंकि OPPO Belgium इस फोन पर 70 यूरो (करीबन 7300 रुपए) का डिस्काउंट दे रही है। इस फोन को Surfing Blue और Shine Titanium कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।
अगर आप यूरोप में रहते हैं और हाल फिलहाल में अपने लिए एक शानदार कैमरा क्वालिटी और अच्छा बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन की तलाश में है, तो आपके लिए OPPO A7 Pro स्मार्टफोन बेस्ट होने वाला है। क्योंकि इसके फ्रंट और बैक दोनों साइड आपको 50 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं, साथ ही काफी शानदार बैटरी बैकअप जिसकी मदद से आप काफी समय तक गेम खेल सकते हैं। वहीं अगर आप कम बजट में स्मार्टफोन लेने की तलाश में है तो आप Redmi, Realme, Motorola और Lava स्मार्टफोन की तरफ जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- Vivo X500s मैं मिल सकता है 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 2K+ LTPO डिस्प्ले
[…] […]