Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

OPPO कंपनी अब 12000mAh Battery वाला स्मार्टफोन लेकर आ रही है। ओप्पो कंपनी ने पिछले महीने ही यानी कि सितंबर महीने में अपना OPPO A7 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब नई लीक में खुलासा हुआ है, कि ओप्पो कंपनी अब मार्केट में एक नया स्मार्टफोन OPPO A7 Ultra लेकर आने वाली है, जो 12000mAh पावरफुल बैटरी के साथ आएगा। यह स्मार्टफोन ओप्पो कंपनी का एक पहला स्मार्टफोन होगा जो इतनी बड़ी पावरफुल बैटरी के साथ आने वाला है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर डिजिटल चैट स्टेशन के द्वारा एक पोस्टर जारी की गई जिसमें दावा किया गया है, कि ओप्पो A7 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन को 12000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि स्मार्टफोन को अगले महीने यानी कि दिसंबर के महीने में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। अगर डिजिटल चैट स्टेशन के द्वारा दी गई जानकारी एकदम सही होती है तो ओप्पो कंपनी का OPPO A7 Ultra स्मार्टफोन पहला स्मार्टफोन होगा जो इतनी बड़ी बैटरी के साथ आएगा।

ओप्पो A7 अल्ट्रा फोन में 1.5k रेजोल्यूशन वाली OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 6.78 इंच की होने वाली है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी दिया जा सकता है। वही बात करें इसके प्रोसेसर की तो इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर हो सकता है। वही फोटो के लिए इसमें मैक्रो कैमरा सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा सपोर्ट दिया जा सकता है।
OPPO A7 Ultra 5G स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत इसमें मिलने वाली 12000mAh की बड़ी बैटरी होने वाली है। अगर यह फोन इस बैटरी बैकअप के साथ आता है तो यह ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होगा जो 12000mAh बैटरी के साथ आएगा। इसकी बैटरी को जल्दी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं इसमें आपको रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने वाला है। लीक रिपोर्ट से यह भी खुलासा हुआ है, कि स्मार्टफोन की बैटरी 7 साल की हेल्थ वारंटी के साथ आने वाली है।
अभी तक ओप्पो कंपनी ने कंफर्म नहीं किया है, कि OPPO A7 Ultra स्मार्टफोन में 12000mAh की बैटरी दी जाएगी। यह जानकारी सोशल मीडिया पर मशहूर डिजिटल चैट स्टेशन के द्वारा दी गई है। अगर यह जानकारी सही निकलती है, तो यह ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होने वाला है, जो इतनी बड़ी बैटरी के साथ आएगा।
अगर आप चीन में रहते हैं, और आपको गेम खेलना काफी पसंद है, तो आप इस 5G स्मार्टफोन का वेट कर सकते हैं। क्योंकि ओप्पो A7 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन 12000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आने वाला है। इसके साथ ही इसमें आपको अच्छा कैमरा क्वालिटी और शानदार डिस्प्ले दी जाएगी। वहीं अगर आपका बजट काफी कम है या हाल फिलहाल में स्मार्टफोन लेने पर विचार कर रहे हैं तो आप Vivo, Realme, Redmi और Motorola कंपनी के स्मार्टफोन की तरफ जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- Vivo X500 Series लॉन्च डेट 26 नवंबर लीक! मिलेगा 200MP का कैमरा और 8000mAh बैटरी