OnePlus 16 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी और 16GB RAM के साथ आया फ्लैगशिप स्मार्टफोन

OnePlus कंपनी ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 को चीन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन में आपको 200 मेगापिक्सल का बैक कैमरा, BOX X4 OLED डिस्प्ले, 9000mAh की बड़ी बैटरी और Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। वनप्लस का यह 5G स्मार्टफोन एक गेमिंग स्माटफोन है जो गेमर्स के लिए काफी बेहतरीन साबित होगा। फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में आगे डिटेल से जान सकते हैं।

OnePlus 16 कीमत

वनप्लस 16 को चीन मार्केट में चार वेरिएंट के साथ उतारा गया है। इसके 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में 5,999 युआन तकरीबन इंडिया के 87,000 रुपए होते हैं। इसके अलावा इसके 12GB RAM+512GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,799 युआन लगभग 98,000 रुपए, 16GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट को 7,499 युआन करीबन 1,08,200 रुपए मैं लॉन्च किए गए हैं। इसका सबसे बड़ा वेरिएंट 8,499 युआन तकरीबन इंडिया के 1,27,000 रुपए मैं पेश किया गया है। जो 16GB RAM+1TB स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है।

वनप्लस ने लॉन्च ऑफर के तहत OnePlus 16 के सभी वेरिएंट पर 300 युआन का डिस्काउंट भी दिया है। फिलहाल कंपनी ने वनप्लस 16 को चीन में ही लॉन्च किया है। हो सकता है कि आने वाले अगले महीने में वनप्लस 16 को भारतीय बाजार और ग्लोबल लॉन्च किया जा सकता है। फोन की सेल 13 अक्टूबर से शुरू होने वाली है।

OnePlus 16
OnePlus 16/Photo Credit: OnePlus

200MP का पावरफुल कैमरा

वनप्लस 16 5G स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाते हैं जिसमें से 200 मेगापिक्सल का Samsung S5KHPE प्राइमरी कैमरा f/1.6 अपर्चर के साथ दिया जाता है। फोन का मेन कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें Sony LYTIA 600 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3X ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम के साथ दिया जाता है।

इसके अलावा इसमें एक अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा 50 मेगापिक्सल का दिया जाता है। इसमें Master-level image, AI ID Photo, Professional Videos, Super text Scan, Cute emojis, time-lapse Photography, Slow motion और Night Scenes जैसे शूटिंग मोड दिए गए हैं। फोन के बैक कैमरे से आप 8K वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps पर और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 120 fps, 60 fps और 30 fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा 4K Dolby Vision के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

वही फोन के फ्रंट साइड पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल वाला f/2.0 अपर्चर के साथ फ्रंट कैमरा दिया जाता है। इसके फ्रंट कैमरे से 60 fps और 30 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें Multi-View Recording, Beauty Selfie, Screen Lighting, night Scenes, videos और Professional Videos जैसे शूटिंग मोड फ्रंट साइड पर दिए गए।

9000mAh की बड़ी बैटरी

OnePlus 16 5G स्मार्टफोन में आपको 9000mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है। इसकी बैटरी को जल्दी से चार्ज करने के लिए 100W SUPERVOOC वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है, जो 100W UFCS चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट, 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है। इसके अलावा इस फोन में बाईपास चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाता है, ताकि गेमिंग के दौरान आपको कोई परेशानी ना हो।

कंपनी ने दावा किया है, कि फोन की बैटरी को एक बार फुट चार्ज करने के बाद वनप्लस 16 फोन 13.6 घंटे का नेविगेशन, 23.8 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 17 घंटे का गेम प्लेबैक दे सकता है। फोन की बैटरी सिर्फ 52 मिनट मैं 1% से 100% तक चार्ज होने की क्षमता रखती है। इसके साथ ही आपको इस पर 5 साल की बैटरी हेल्थ गारंटी दी जाती है।

OnePlus 16 के स्पेसिफिकेशन

OnePlus 16 5G हैंडसेट मैं आपको 2772×1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी जाती है। जो AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट मिलता है जो गेमिंग के दौरान 185Hz तक का हो जाता है। वही फोन में 2000 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 3,840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट और स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए Crystal Shield ग्लास सपोर्ट दिया जाता है।

OnePlus 16
OnePlus 16/Photo Credit: OnePlus

फोन के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है। इस प्रोसेसर के क्लॉक स्पीड 5.01GHz तक की है। वही ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 850 GPU मिल जाएगा। इसके अलावा इसमें LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 ROM मिलने वाला है। कंपनी ने वनप्लस 16 को न्यू Android 17 पर लॉन्च किया है, जो ColorOS 17 के साथ मिलकर काम करेगा।

फोन में गेमिंग के लिए P4 डिस्प्ले चिप, G3 नेटवर्क चिप और T3 टच चिप दिया गया है। इसके अलावा इसमें 185 FPS नेटिव गेमिंग सपोर्ट के साथ 800Hz जायरोस्कोप सपोर्ट भी दिया गया है। वही फोन गेमिंग के दौरान गर्म होने से बचने के लिए 6,428mm² वेपर चैंबर के साथ Glacier कूलिंग सिस्टम दिया जाता है।

OnePlus 16 स्मार्टफोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाता है। वही फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी जाती है जो स्मार्टफोन को पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षित रखती है। वही फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-fi 7, NFC, USB 3.2 Gen 1, IR blaster और Bluetooth 6.0 जैसे फीचर दिए गए हैं।

OnePlus 16
OnePlus 16/Photo Credit: OnePlus

OnePlus 16 किसको खरीदना चाहिए और किसको नहीं खरीदना चाहिए।

अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में है, जिसमें काफी शानदार गेमिंग के साथ-साथ काफी अच्छे फीचर्स भी मिले तो वनप्लस 16 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। क्योंकि इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और गेमिंग के लिए काफी शानदार फीचर दिए गए हैं। इसके साथ ही आपको इसमें काफी शानदार बैटरी मिल जाती है।

अगर आपका बजट इतना नहीं है, कि आप इस फोन को खरीद सके और आपको वनप्लस कंपनी का ही स्मार्टफोन चाहिए तो आप वनप्लस कंपनी के 20,000 रुपए और 30000 रुपए में आने वाले स्मार्टफोन देख सकते हैं। अगर आप अदर कंपनी का स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो OPPO, Vivo, Realme और Sumsung कंपनी के स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- OPPO K14 Plus 5G Vs Vivo T5x 5G दोनों फोन में कौन सा आपके लिए रहेगा बेस्ट, देखें फीचर और कीमत की तुलना

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार दोस्तों" मेरा नाम मोहम्मद इरफान है। मैं SEO एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर हूं मैं पिछले 4 सालों से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कीवर्ड रिसर्च और टेक आर्टिकल्स पर काम कर रहा हूं, मेरा एक ही उद्देश्य है, कि मैं अपने यूजर्स को स्मार्टफोन और गेजेट्स की जानकारी अपने शब्दों के माध्यम से सरल और आसान शब्दों में देना चाहता हूं। ताकि आप तक हमेशा 100% सटीक और सच्ची जानकारी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *