50MP सेल्फी कैमरे वाला OPPO 5G फोन लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 8GB RAM के साथ OPPO F35 5G इंडिया में पेश

OPPO ने भारतीय मार्केट में अपनी नई सीरीज OPPO F35 5G लॉन्च की है, जिसमें दो नए ओप्पो 5G स्मार्टफोन OPPO F35 5G और OPPO F35 Pro 5G को पेश किया है। ओप्पो एफ35 फोन की बात की जाए तो इसमें IP69K वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग, 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने वाला है। फोन के स्पेसिफिकेशन कीमत और डिस्काउंट के बारे में आगे डिटेल से नीचे जान सकते हैं।

8000mAh की बड़ी बैटरी

OPPO F35 5G स्मार्टफोन में कंपनी ने 8000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो 6 साल हेल्थ के साथ आती है। फोन की बैटरी को फास्ट चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है। कंपनी ने दावा किया है कि इसकी बैटरी को 10 मिनट में 1% से 19% और 30 मिनट में 1% से 45% तक चार्ज किया जा सकता है। फोन की बैटरी को एक बार फुल चार्ज करने पर 26.6 घंटे का Scroll Online Videos टाइमिंग, 14.1 घंटे का MOBA गेमिंग और 11.8 घंटे का वीडियो कॉलिंग सपोर्ट मिल जाता है। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल जाता है।

OPPO F35 5G फोन के कैमरा फीचर्स

ओप्पो f35 5G फोन के बैक पैनल पर आपको ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाले हैं। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का f/1.9 अपर्चर वाला प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का Monochrome कैमरा दिया गया है। इसके बैक कैमरे से आप 2.5K वीडियो 30 fps और 1080P वीडियो 60 fps, 30 fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें आपको 10x डिजिटल जूम वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए दी जाती है। इसमें आपको पोट्रेट, नाइट, पैनोरमा, वीडियो, फोटो, ड्यूल व्यू वीडियो, अंडरवाटर, गूगल लेंस और DOC स्कैनर जैसे शूटिंग मोड दिए जाते हैं।

OPPO F35 5G
OPPO F35 5G/Photo Credit: OPPO

वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट साइड पर f/2.1 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाता है। फोन के फ्रंट साइड पर 2X डिजिटल जूम और 1080P video recording 30 fps पर की जा सकती है। फोन के फ्रंट कैमरे के साथ स्क्रीन Fill लाइट, Panorama, dual view video, Time Lapse, स्टीकर, वीडियो, पोट्रेट, फोटो और रिट्च जैसे शूटिंग मोड मिल जाते हैं।

OPPO F35 5G स्मार्टफोन के फीचर्स

ओप्पो F35 5G स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.57 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो AMOLED Ultra Bright स्क्रीन है। इसके साथ आपको 2372×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन 1400 नीड्स पिक ब्राइटनेस के साथ 1000Hz टच सैंपलिंग रेट मिल जाता है।

OPPO F35 5G
OPPO F35 5G/Photo Credit: OPPO

ओप्पो का यह 5G स्मार्टफोन MediaTak Dimensity 6360 Max ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आता है, स्मार्टफोन को काफी हद तक स्मूथ बनाने के लिए LPDDR4X RAM और UFS 2.2 ROM का सपोर्ट दिया जाता है। स्मार्टफोन एंड्राइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ट ColorOS 16 पर काम करता है।

OPPO F35 5G फोन डैमेज प्रूफ 360 डिग्री ऑर्मर बॉडी पर बनाया गया है, जिनको पत्थर पर गिरने के बाद भी कोई नुकसान नहीं होगा। फोन को पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षित रखने के लिए इसमें IP66, IP68, IP69 IP69K वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस सपोर्ट दिया जाता है। वही स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए इसमें ऑप्टिकल इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है, जो Crystal Guard प्रोटेक्शन सपोर्ट के साथ आता है।

OPPO F35 5G
OPPO F35 5G/Photo Credit: OPPO

OPPO F35 5G स्मार्टफोन की कीमत और डिस्काउंट ऑफर

ओप्पो एफ35 5G स्मार्टफोन को इंडिया में दो वेरिएंट के साथ लाया गया है। जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपए जबकि इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपए रखी गई है। स्मार्टफोन को Mist Pink, Wave Blue और Titanium Grey कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं, फोन की पहली सेल 11 अक्टूबर दोपहर 12:00 से शुरू होगी। फोन की पहली सेल पर आपको लगभग 4299 रुपए की छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:- 50MP बैक, 32MP फ्रंट कैमरा, 7200mAh बैटरी और 8GB RAM के साथ iQOO Z11xa 5G भारत में हुआ लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार दोस्तों" मेरा नाम मोहम्मद इरफान है। मैं SEO एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर हूं मैं पिछले 4 सालों से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कीवर्ड रिसर्च और टेक आर्टिकल्स पर काम कर रहा हूं, मेरा एक ही उद्देश्य है, कि मैं अपने यूजर्स को स्मार्टफोन और गेजेट्स की जानकारी अपने शब्दों के माध्यम से सरल और आसान शब्दों में देना चाहता हूं। ताकि आप तक हमेशा 100% सटीक और सच्ची जानकारी पहुंचे।

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *