Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट के साथ OnePlus 16T स्मार्टफोन की डिटेल्स हुई लीक

OnePlus कंपनी अपने नए फ्लैगशिप 5G स्मार्टफोन OnePlus 16T को जल्द लेकर आ रही है, यह अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus 15T का अपग्रेड वर्जन होने वाला है। फिलहाल वनप्लस 16T फोन के प्रोसेसर और डिस्प्ले की जानकारी Digital chat station के द्वारा लीक हुई है, लीक मैं फोन की डिस्प्ले और फोन के प्रोसेसर के बारे में जानकारी सामने आई है। चलिए फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।

Digital Chat Station द्वारा लीक फीचर्स OnePlus 16T

चाइनीस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Weibo’ पर टीपस्टर Digital Chat Station ने OnePlus 16T स्मार्टफोन के रेंडर्स लीक किए हैं। बताया जा रहा है कि ब्रांड वनप्लस 16T को अभी टेस्टिंग कर रही है। हालांकि डिजिटल चेक स्टेशन ने फोन का नाम नहीं दिया है, लेकिन बताया जा रहा है कि फोन को OnePlus 16T के नाम से पेश किया जा सकता है।

डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार वनप्लस 16T फोन में 6.3 इंच की स्मॉल Flat डिस्प्ले मिल सकती है। जो अल्ट्रा हाई रेजोल्यूशन के साथ आएगी। वही फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन का यह प्रोसेसर 2nm Process के साथ आ सकता है। अभी तक फोन के कैमरा, बैटरी और कनेक्टिविटी के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

OnePlus 16T

2027 मैं लॉन्च हो सकता है OnePlus 16T

वनप्लस ने की तरफ से वनप्लस 16T के लॉन्च के बारे में कोई डिटेल नहीं आई है। लेकिन लीक रिपोर्ट से पता चलता है, कि वनप्लस 16 टी 5G फोन को चीन मार्केट में अगले साल 2027 मार्च में लॉन्च किया जा सकता है, क्योंकि वनप्लस 15 टी 5G को भी मार्च 2026 में लॉन्च किया गया था।

इससे पहले लीक सामने आई थी कि OnePlus 15T 5G फोन को ग्लोबल मार्केट में OnePlus 15s के नाम से लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। अब नई लीक सामने आई है जिसमें बताया गया है कि अब फोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च नहीं किया जाएगा।

आपको बता दूं कि फिलहाल सभी स्पेसिफिकेशन एक लीक पर आधारित है, कंपनी की तरफ से ऑफीशियली कोई भी स्पेसिफिकेशन नहीं आए हैं। अगर वनप्लस 16T फोन अन्य स्पेसिफिकेशन के साथ आता है तो स्मार्टफोन एक परफेक्ट कॉम्पेक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन होने वाला है। जैसे ही आने वाले दिनों में फोन के अन्य फीचर भी सामने आते हैं तो हम आपको एक नए आर्टिकल के द्वारा जानकारी जरूर देंगे।

यह भी पढ़ें:- 11000mAh बैटरी, 10000nits ब्राइटनेस और 512GB स्टोरेज वाला 5G स्मार्टफोन Honor X80 Pro Max चीन में लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *