Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

इंडिया में हाल ही में लॉन्च हुए Tecno Pova 8 5G स्मार्टफोन की पहली सेल आज यानी की 18 जून दोपहर 12:00 बजे से शुरू हो रही है। फोन को 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया गया था। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर आपको ‘अलाइव मैट्रिक्स डिस्प्ले’ दी गई है। जो नोटिफिकेशन, एक्टिव गेमिंग सेशन, चार्जिंग स्टेटस और इनकमिंग कॉल आने पर अलग-अलग प्रकार के एनीमेशन दिखाई देते हैं। इनको आप अपने हिसाब से कस्टमाइजेशन कर सकते हैं। फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल से आगे पढ़ सकते हैं।
टेक्नो कंपनी ने भारतीय मार्केट में Tecno Pova 8 5G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ पेश किया था। इसमें 6GB रैम+128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 29,999 रुपए में पेश किया था। वहीं इसके टॉप वेरिएंट 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज को 31,999 रुपए में लॉन्च किया था। टेक्नो पावा 8 5G फोन को दो कलर वेरिएंट टर्मिनल ग्रीन और 16-बीट व्हाइट में खरीदा जा सकता है, फोन को आज यानी 18 जून 2026 दोपहर 12:00 बजे से Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।
Flipkart टेक्नो पावा 8 5G फोन पर बैंक ऑफर एक्सचेंज ऑफर और EMI ऑफर भी दे रही है। फोन का पेमेंट अगर Axis और SBI क्रेडिट कार्ड से किया जाता है, तो 2925 रुपए का डिस्काउंट मिलता है, वहीं अगर ICICI और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो आपको 1500 रुपए का डिस्काउंट मिलता है। वही फोन के एक्सचेंज ऑफर के तहत 28,300 रुपए ऑफ मिलता है। फोन को 2500 रुपए के नो कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर आप फोन के 6GB रैम वेरिएंट को केवल 27,074 रुपए मैं खरीद सकते हैं।

टेक्नो पावा 8 5G फोन के डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें 6.78 इंच के Full HD+ डिस्प्ले मिल जाती है। इसकी स्क्रीन IPS LCD सपोर्ट के साथ आती है जो पंच होल डिस्पले है। इसके डिस्प्ले के साथ 1080×2340 पिक्सल रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट 381 PPI पिक्सल डेंसिटी, 1500Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 950 nits पिक ब्राइटनेस सपोर्ट दिया जाता है। इसके अलावा मोबाइल की स्क्रीन पर आपको ग्लास प्रोटेक्शन दिया जाता है।
फोन की बैटरी की बात करें तो इसमें 8000mAh की सबसे बड़ी बैटरी दी जाती है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी एक बार फुल चार्ज की जाए तो उसको दो दिनों तक चलाया जा सकता है। वही फोन को जल्दी चार्ज करने के लिए 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है।
Tecno Pova 8 5G हैंडसेट को भारतीय मार्केट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लाया गया था। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali-G610 MC2 मिलने वाला है। मल्टीटास्किंग को स्मूथ बनाने के लिए इसमें LPDDR5x RAM तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है।
Pova 8 5G में 14689mm अल्ट्रा लार्ज कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो स्मार्टफोन को गेमिंग और हैवी परफॉर्मेंस से होने वाली हिट को कम करता है। और स्मार्टफोन को ठंडा रखता है। फोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ट HiOS 16 के साथ मार्केट में लाया गया है।
फोन के बैक पैनल पर आपको एलईडी फ्लैशलाइट के साथ 50 मेगापिक्सल का LYT600 सेंसर के साथ प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी AI लेंस दिया गया है। वही फोन के फ्रंट साइड पर 13 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा सपोर्ट दिया जाता है।
यह भी पढ़ें:- Honor X80 Pro Max में मिलेगी 10000 nits पिक ब्राइटनेस डिस्पले और 11000mAh की बड़ी बैटरी, डीटेल्स लीक