Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

वीवो कंपनी ने UAE के मार्केट में अपना नया मिड रेंज फोन Vivo V70 Lite 5G को लॉन्च कर दिया है। वीवो के इस फोन को 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ मार्केट में लाया गया है, इसमें MediaTek Dimensity 7400 turbo प्रोसेसर मिल जाता है। फिलहाल कंपनी ने विवो V70 लाइट 5G स्मार्टफोन को UAE मार्किंग होता रहा है लेकिन इंडिया में कब लॉन्च किया जाएगा इसके बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। वीवो के इस मिड रेंज स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल से जान सकते हैं।
वीवो V70 लाइट 5G स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें AMOLED पैनल पर बनी 6.77 इंच की Full HD+ बड़ी स्क्रीन दी जाती है, स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 नीड्स पिक ब्राइटनेस मिलती है, यानी कि स्मार्टफोन की विजिबिलिटी काफी बेहतर है, स्मार्टफोन की डिस्प्ले SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन दिया गया है। जिससे आंखों को कम नुकसान होता है। ब्रांड ने फोन की सुरक्षा के लिए इन डिस्पले फिंगरप्रिंट स्कैनर सपोर्ट दिया है।

Vivo V70 Lite 5G मैं ड्यूल कैमरा सेटअप दिए जाते हैं, इसमें 50 मेगापिक्सल का 1/1.95 लार्ज सेंसर और Sony IMX882 सेंसर के साथ में कैमरा दिया गया है, इसमें आपको 120 डिग्री 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा मिल जाता है इसके अलावा इसके बैक पैनल पर AI Aura Light भी दी गई है फोन के फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा 1/3.1 सेंसर के साथ मिलता है, जो f/2.45 अपर्चर के साथ आता है।

वीवो V70 लाइट 5G फोन में बड़ी बैटरी दी गई है, इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी मिल जाती है, जो 5 साल बैटरी हेल्थ के साथ आती है, फोन की बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए 90W Flash Charge तकनीकी सपोर्ट दिया जाता है। वही फोन को बारिश की बूंदे और डस्ट प्रूफ रखने के लिए IP65 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है।

फोन में मीडिया टेक का Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया जाता है, फोन को 8GB LPDDR4X RAM के साथ मार्केट में उतरा गया है, इसके अलावा इसमें 128GB स्टोरेज और 256GB स्टोरेज UFS 3.1 सपोर्ट के साथ लाया गया है। फोन को UAE मार्केट में एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया गया है जो OriginOS 6 सपोर्ट के साथ कार्य करता है।

बात करें Vivo V70 Lite 5G फोन की कीमत की तो इस फोन को UAE मार्केट में दो वेरिएंट के साथ लाया गया है, इसमें 8GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट AED 1,099 तकरीबन इंडिया के 28,636 रुपए में लाया गया है। जबकि इसके टॉप वैरियंट 8GB रैम के साथ 256GB वेरिएंट को AED 1,299 लगभग 33,847 रुपए के साथ लॉन्च किया गया है। ब्रांड ने इस फोन को दो कलर ऑप्शन गोल्डन और ब्लैक के साथ लॉन्च किया है।
यह भी पढ़ें:- 50MP कैमरे के साथ Huawei का नया स्मार्टफोन Nova Y74 हुआ लॉन्च , देखें फीचर्स और कीमत