Huawei का 5G स्मार्टफोन Huawei Nova 16z हुआ लॉन्च, मोबाइल में है 50MP Selfie कैमरा और 6000mAh बैटरी

Huawei Nova 16z स्मार्टफोन को चीन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है, स्मार्टफोन काफी शानदार कैमरा क्वालिटी और शानदार बैटरी बैकअप के साथ पेश हुआ है, स्मार्टफोन को 100W सुपर चार्जिंग सपोर्ट, Kirin 8020 चिपसेट और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ चीन में लॉन्च किया गया है। हुआवेई नोवा 16z 5G स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन, कीमत और फीचर्स के बारे में आगे पढ़ सकते हैं।

Huawei Nova 16z स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

डिस्प्ले: हुआवेई नोवा 16z 5G स्मार्टफोन में 6.7 इंच की Full HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1084×2412 पिक्सल रेजोल्यूशन, 2160Hz PWM डिमिंग और 300Hz टच सैंपलिंग रेट दिया जाता है। स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए aluminosilicate glass मिल जाता है।

Huawei Nova 16z
Huawei Nova 16z/Photo Credit: Huawei

प्रोसेसर: फोन के प्रोसेसर सपोर्ट की बात करें तो इसमें Kirin 8020 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिल जाता है, स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लाया गया है, स्मार्टफोन में HarmonyOS 6.1 मिल जाता है।

प्राइमरी कैमरा: फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर f/1.9 अपर्चर के साथ आता है, इसमें 12 मेगापिक्सल का टेलीफोन कैमरा दिया गया है जो 3X ऑप्टिकल जूम और 30x डिजिटल जूम के साथ काम करता है।

Huawei Nova 16z
Huawei Nova 16z/Photo Credit: Huawei

सेल्फी कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोबाइल के फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है।

बैटरी: Huawei Nova 16z 5G स्मार्टफोन को 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया गया है, इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाती है।

Huawei Nova 16z
Huawei Nova 16z/Photo Credit: Huawei

अन्य फीचर्स: फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी, NFC, Wi-fi, ड्यूल SIM, और USB Type-C जैसे फीचर्स इस फोन में मिल जाते हैं।

Huawei Nova 16z कीमत

Huawei Nova 16z स्मार्टफोन को चीन मार्केट में दो वेरिएंट के साथ लाया गया है जिसमें 12 जीबी रैम, 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज 2399 CNY (लगभग 33,679 रुपए) और इसके टॉप वेरिएंट 12 जीबी रैम, 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी मार्केट कीमत 2799 CNY (तकरीबन इंडिया के 39,290 रुपए) होते हैं। फोन को चीन से Black, Green और White कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:- Honor Play 80m 5G स्मार्टफोन 5300mAh बैटरी, 12GB रैम और LCD स्क्रीन के साथ हुआ लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *