Vivo S60 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलता हैं 50MP सेल्फी कैमरा, 16GB RAM और 7200mAh बैटरी

वीवो कंपनी ने अपना नया 5G स्मार्टफोन को चीन मार्केट में लॉन्च किया है, जिसका नाम Vivo S60 स्मार्टफोन है, ब्रांड ने इस स्मार्टफोन को काफी यूनीक फीचर्स और शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ पेश किया है, इस फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। वीवो का यह नया 5G स्मार्टफोन उन यूजर के लिए काफी बेहतर साबित होगा जो काफी कम कीमत में अच्छा कैमरा क्वालिटी और अच्छा बैटरी वाला स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं। वीवो S60 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन कीमत और उपलब्धता के बारे में आगे डिटेल से जान सकते हैं।

Vivo S60 फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Vivo S60स्पेसिफिकेशन
स्क्रीन6.59 इंच, 4320Hz PWM
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8s Gen 3
ओएसएंड्रॉयड 16, OriginOS 6
प्राइमरी कैमरा50MP+8MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP
बैटरी7000mAh, 90W

वीवो S60 स्मार्टफोन को AMOLED पैनल के साथ लाया गया है, जो 6.59 इंच की 1.5K flat डिस्प्ले हैं, इस डिस्प्ले के साथ 5000 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 2000Hz touch sampling rate, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4320Hz PWM डिमिंग दिया गया है।

Vivo S60
Vivo S60/Photo Credit: Vivo

इस लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाता है जो f/1.75 अपर्चर के साथ दिया गया है, इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी दिया जाता है इसके अलावा इसमें 100x डिजिटल जूम और 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा f/2.65 अपर्चर के साथ मिल जाता है। वही सेल्फी पिक्चर्स क्लिक करने के लिए 50 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा फ्रंट साइड पर लगा हुआ मिलता है।

Vivo S60
Vivo S60/Photo Credit: Vivo

फोन के प्रोसेसर सपोर्ट की बात करें तो इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8s Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिल जाता है। इसमें Adreno 735 ग्राफिक सपोर्ट भी मिल जाता है, वीवो S60 5G स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ट OriginOS 6 के साथ लॉन्च किया गया है। Vivo S60 को 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 7000mAh बैटरी के साथ मार्केट में लाया गया है।

सिक्योरिटी के लिए इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, Stereo speakers, IR Blaster जैसे फीचर्स मिलते हैं, इसके अलावा इसमें ड्यूल सिम 5G, Wi-Fi 6, NFC, USB Type-C और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स भी इस फोन में दिए गए हैं।

Vivo S60
Vivo S60/Photo Credit: Vivo

Vivo S60 स्मार्टफोन की कीमत और कलर ऑप्शन

वेरिएंटचीन कीमतइंडिया कीमत
12GB+256GB3,599 CNY50,630 रुपए
12GB+512GB3,999 CNY56,250 रुपए
16GB+512GB4,399 CNY61,880 रुपए

वीवो S60 5G स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में चीन में लॉन्च किया गया है, इसमें 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 3,599 CNY (तकरीबन 50,630 रुपए) मैं पेश किया गया है, जबकि इसके 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को 3,999 CNY (लगभग इंडिया के 56,250 रुपए) इस के टॉप वैरियंट को 4,399 CNY (यानी 61880 रुपए) जो 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। इस वो 5G स्मार्टफोन को चीन से Starry Sea, Midsummer Night और Early Summer Green कलर में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- Leica कैमरा और 7000mAh बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में लॉन्च हुआ Xiaomi 17T मिलेगा 120X कैमरा जूम

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *