1 जून को लॉन्च होगी Huawei Nova 16 सीरीज, शानदार डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ होगी पेश

Huawei कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है कि चीन मार्केट में Huawei Nova 16 सीरीज को 1 जून 2026 को लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज के तहत मार्केट में Huawei Nova 16, Huawei Nova 16 Pro और Huawei Nova 16 Max स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकते हैं। लॉन्च से पहले हुआवेई नोवा 16 Pro स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन के बारे में जानकारी मिली है। जिससे इस अपकमिंग स्मार्टफोन की जानकारी सामने आई है।

Huawei Nova 16 Pro डिजाइन

Huawei कंपनी ने हुआवेई नोवा 16 Pro को टीजर किया है, टीचर में बताया गया है, कि हुआवेई नोवा 16 Pro स्मार्टफोन Gradient और Sky Blue कलर मैं आने वाला है। फोन के बैक पैनल पर दो बड़े सर्कुलर कट आउट देखने को मिलते हैं। पहले वाले कट आउट में तीन कैमरा जबकि दूसरे वाले कट आउट में एक एलइडी फ्लैशलाइट और एक सेंसर देखने को मिलता है।

Huawei Nova 16 Pro
Huawei Nova 16 Pro/Photo Credit: Huawei

Huawei Nova 16 Series स्पेसिफिकेशन

लीक रिपोर्ट की माने तो Huawei Nova 16 Pro Max स्मार्टफोन में 6.84 इंच की बड़ी वाली स्क्रीन दी जा सकती है, जो 1.5 रेजोल्यूशन और LTPO डिस्प्ले के साथ आने वाली है। इस 5G स्मार्टफोन में Huawei Kirin 9000 चिपसेट दिया जा सकता है। अगर इसके बैटरी की बात करें तो इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाली है।

फोन के कैमरा फीचर्स की बात की जाए तो लीक रिपोर्ट के अनुसार हुआवेई नोवा 16 Pro Max स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 1/1.28 इंच सपोर्ट के साथ दिया जा सकता है। फोन के साथ Multispectral Sensor और Periscope Telephoto Lens दिया जा सकता है।

Huawei Nova 16 Series लॉन्च डेट

Huawei कंपनी चीन मार्केट में हुआवेई नोवा 16 सीरीज 1 जून 2026 को लॉन्च करने वाला है, इस सीरीज के साथ ही कंपनी Supernova Lens स्मार्टवॉच और MatePad Pro Max टैबलेट भी लॉन्च किया जा सकते हैं। वैसे कंपनी ने इन दोनों के बारे में कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन बताया जा रहा है, कि स्मार्टफोन के साथ इन दोनों को भी लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- 12GB RAM, 9020mAh बैटरी और AMOLED डिस्प्ले वाला Vivo Y600 Turbo 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *