1TB स्टोरेज, 200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी के साथ iQOO 15T स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO कंपनी ने चीन मार्केट में एक और फ्लेक्सिप स्मार्टफोन iQOO 15T को लॉन्च कर दिया है। आइकू का यह पहला स्मार्टफोन है जो MediaTak Dimensity 9500 Monster चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ है, इसके अलावा स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल कैमरा, 16GB रैम और 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है। आइकू 15T 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, कीमत और उपलब्धता के बारे में आगे जान सकते हैं।

iQOO 15T स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

आइकू 15T 5G स्मार्टफोन में 4500 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.82 इंच की 2K 8T LTPO डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, इसकी स्क्रीन के साथ 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 2592Hz PWM डिमिंग सपोर्ट दिया जाता हैं, आइकू 15T 5G स्मार्टफोन में आपको अल्ट्रासोनिक इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है।

iQOO 15T
iQOO 15T/Photo Credit: iQOO

अगर इसके प्रोसेसिंग सपोर्ट की बात करें तो इसमें MediaTak Dimensity 9500 Monster ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है, इस प्रोसेसर के साथ आइकू 15T स्मार्टफोन पहले स्मार्टफोन है, जो इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है, ब्रांड ने इस फोन को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया है जो OriginOS के साथ मिलकर काम करता है। आइकू का यह पावरफुल स्मार्टफोन LPDDR5X Ultra RAM के साथ आया है।

iQOO 15T स्मार्टफोन 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है, इसकी बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है, कंपनी का कहना है कि स्मार्टफोन को 5 मिनट चार्ज करने के बाद 3 घंटे तक वीडियो आसानी से देखे जा सकते हैं। फुल चार्ज करने पर 25 घंटे का वीडियो बैकअप देता है, इसके अलावा इस फोन में रिसीवर चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे आप किसी अन्य स्मार्टफोन को भी चार्ज कर सकते हैं।

इस धाकड़ 5G स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप लगाए गए हैं, इसमें 200 मेगापिक्सल का f/1.88 अपर्चर वाला प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ मिल जाता है। इसके कैमरे 40x डिजिटल जूम के साथ आते हैं। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरे की बात करें तो 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा f/2.45 अपर्चर के साथ मिल जाता है।

iQOO 15T
iQOO 15T/Photo Credit: iQOO

iQOO 15T 5G स्मार्टफोन को धूल मिट्टी और पानी से सुरक्षित रखने के लिए कंपनी द्वारा IP68 और IP69 रेटिंग का सपोर्ट दिया जाता है। वही कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 6, hotspot, और NFC जैसे फीचर्स कनेक्टिविटी के लिए मिल जाते हैं।

iQOO 15Tस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.82 इंच, 144Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसरMediaTak Dimensity 9500 Monster
ओएसएंड्रॉयड 16, OriginOS
प्राइमरी कैमरा200MP+50MP
सेल्फी कैमरा16MP
बैटरी8000mAh, 100W

iQOO 15T स्मार्टफोन की कीमत

आइकू 15T 5G स्मार्टफोन को चीन में पांच स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। 12GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट चीन में 4099 युआन (तकरीबन 56,235 रुपए) 16GB रैम+256GB स्टोरेज की कीमत 4499 युआन (लगभग इंडिया के 61,725 रुपए) 12GB रैम+512GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4799 युआन (तकरीबन इंडिया के 65,840 रुपए) 16GB रैम+512GB स्टोरेज की कीमत 5199 युआन (लगभग 71,325 रुपए) होते हैं।

जबकि इसके टॉप वैरियंट को 16GB रैम+1TB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है, जिसकी चाइना कीमत 5999 युआन (लगभग इंडिया के 82,300 रुपए) होते हैं। इस लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन को Track Version, Qingyun और Legendary Edition कलर ऑप्शन के साथ चीन में खरीदा जा सकता है।

iQOO 15T वेरिएंटचीन कीमतइंडिया कीमत
12GB+256GB4099 युआन₹56,235
16GB+256GB4499 युआन₹61,725
12GB+512GB4799 युआन₹65,840
16GB+512GB5199 युआन₹71,325
16GB+1TB5999 युआन₹82,300

यह भी पढ़ें:- Honor Win Turbo स्मार्टफोन की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 50MP कैमरा और 10000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *