Honor Win Turbo स्मार्टफोन की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 50MP कैमरा और 10000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च

Honor कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Honor Win Turbo की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है, स्मार्टफोन को चीन में 29 मई 2026 में लॉन्च किया जाएगा। ऑनर का यह 5G स्मार्टफोन 10000mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक रैम सपोर्ट के साथ आ सकती है, ऑनर विन टर्बो स्मार्टफोन को चीन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 Elite ऑक्टा कोर चिपसेट के साथ आ सकता है। चलिए इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन डिटेल्स से जानते हैं।

Honor Win Turbo लीक स्पेसिफिकेशन

लीक रिपोर्ट के अनुसार ऑनर विन टर्बो पावरफुल स्मार्टफोन मेटल फ्रेम के साथ आने वाला है, जिससे स्मार्टफोन भी ज्यादा आकर्षक दिखेगा। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें LTPS फ्लैट डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आने वाली है। लिक्स रिपोर्ट्स की माने तो Honor Win Turbo स्मार्टफोन में बील्ट इन कूलिंग सिस्टम नहीं दिया जाएगा।

लीक रिपोर्ट की माने तो स्मार्टफोन 10000mAh की बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में लाया जा सकता है जिसको जल्दी चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। ऑनर विन टर्बो पावरफुल स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और वीडियो सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाता है।

Honor Win Turbo स्मार्टफोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ दिया जाएगा। गौर तलब है कि ऑनर कंपनी ने Honor Power 2 स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8 Elite चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया था, लिक्स में यह भी खुलासा हुआ है, कि स्मार्टफोन 16GB तक रैम और 512gb तक का स्टोरेज के साथ आ सकते हैं।

Honor Win Turbo
Honor Win Turbo/Photo Credit: Honor

Honor Win Turbo लॉन्च डेट कंफर्म

ऑनर विन टर्बो पावरफुल स्मार्टफोन को चीन में 29 मई 2026 में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर स्मार्टफोन लांचिंग की पुष्टि कर दी है। लेकिन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन अभी तक नहीं दिखाई हैं,

अभी तक ऑनर कंपनी ने इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट के बारे में ही खुलासा किया है, लेकिन उनके स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई भी जानकारी शेयर नहीं किया। अगर बताई गई सभी जानकारी सही रहती है, तो स्मार्टफोन काफी कम कीमत में अच्छे फीचर के साथ आ सकता है।

यह भी पढ़ें:- ऑफर्स के साथ पहली सेल के लिए उपलब्ध हुआ 6000mAh बैटरी वाला Motorola Razr Fold स्मार्टफोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *