Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

हाल ही में लॉन्च हुए Motorola Razr Fold स्मार्टफोन की पहली सेल शुरू हो चुकी है। फ्लिपकार्ट मोटोरोला रजर फोल्ड स्मार्टफोन पर नो कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट जैसे ऑफर्स दे रही है। इन ऑफर्स का अगर आप फायदा उठाते हैं तो Motorola Razr Fold स्मार्टफोन को काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं, मोटोरोला के इस फोल्डेबल स्माटफोन में 6000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, चलिए इस स्मार्टफोन के डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
मोटोरोला कंपनी ने Motorola Razr Fold स्मार्टफोन को 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया था, जिसकी फ्लिपकार्ट पर कीमत 1,49,999 रुपए जबकि 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपए रखी गई है। ब्रांड ने इस फोन के साथ 16GB रैम और 512GB रैम वाला FlFA EDition को भी लॉन्च किया था जिसकी कीमत 1,69,999 रुपए रखी जाएगी।
मोटोरोला का यह लेटेस्ट फोल्डेबल स्माटफोन पहली सेल के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हुआ है, Flipkart इस पर 40,000 रुपए का एक्सचेंज बेनिफिट और 10000 रुपए का अतिरिक्त Exchange बोनस दे रही है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट इस पर 18 महीने के नो कॉस्ट EMI ऑफर कर रही है, स्मार्टफोन 5556 रुपए की मंथली EMI पर लिया जा सकता है।
अगर आप इन सभी ऑफर्स का लाभ लेते हैं, तो 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरिएंट 99,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। जबकि 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को सिर्फ 1,19,999 रुपए के साथ मिल जाएगा।

मोटोरोला रजर फोल्ड स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony LYTIA 828 सेंसर के साथ, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा Sony LYTIA 600 सेंसर के साथ मिलती है, फोन से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग आसानी से की जा सकती है। अगर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की बात करें तो इसके फ्रंट साइड पर दो सेल्फी कैमरा दिए जाते हैं, जिनमें 20 मेगापिक्सल का और 32 मेगापिक्सल का दो फ्रंट कैमरा मिल जाते हैं।
अगर बात करें इसके डिस्प्ले की तो इसमें 8.1 इंच की LTPO Extreme AMOLED डिस्प्ले मिल जाती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 2484×2232 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है, जबकि इसमें कवर डिस्प्ले भी दी गई है, जो 6.6 इंच की कवर डिस्प्ले होती है, डिस्प्ले के साथ 6000 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 165Hz रिफ्रेश रेट दिया जाता है।

मोटरोला रजर फोल्ड 5G स्मार्टफोन में 6000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी जाती है, जो 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट और 45W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी के मुताबिक स्मार्टफोन एक बार फुल चार्ज होने पर 43 घंटे का बैटरी बैकअप देता है। स्मार्टफोन को धूल और बारिश की मंडों से बचने के लिए IP48+IP49 रेटिंग सपोर्ट दिया जाता है।
Motorola Razr Fold स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8 Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ मार्केट में लाया गया था। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर काम करता है, कंपनी इसमें 7 साल की OS अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है। फोन में Google Gemini, USB Type-C, Wi-Fi 7, Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स और ब्लूटूथ 6.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:- 16GB RAM के साथ लॉन्च हुआ Lenovo Legion Y70 स्मार्टफोन, साथ में 8000mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा भी
Trending now