3000 रुपए तक महंगे हुए Realme 16 5G, 16 Pro 5G और 16 Pro+ 5G स्मार्टफोन, जाने नई कीमत

रियलमी कंपनी ने Realme 16 Series के स्मार्टफोन की कीमत 3000 रुपए तक बढ़ा दी है। यानी कि अब ग्राहक अगर रियलमी 16 सीरीज के किसी भी स्मार्टफोन को खरीदते हैं, तो उनको 3000 रुपए अधिक खर्च करने पड़ेंगे। नई कीमत 18 मई 2026 से लागू हो चुकी है। रियलमी 16 Pro 5G 5G स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट पर 1000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, रियलमी 16 5G स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट पर 3000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जबकि रियलमी 16 प्रो प्लस 5G स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट पर भी 3000 रुपए बढ़ा दिए गए हैं।

Realme 16 5G स्मार्टफोन हुआ ₹3000 महंगा

रियलमी 16 5G स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपए थी। जिसको 2000 रुपए तक बढ़ा दि है, यानी कि अब यह स्मार्टफोन 33,999 रुपए मिलेगा। जबकि 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपए थी। अब 3000 रुपए की बढ़ोतरी के बाद नई कीमत 36,999 रुपए हो गई है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपए थी। जिसको अब 39,999 रुपए कर दिया है, यानी कि इस पर भी 3000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, स्मार्टफोन 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में आता है।

वेरिएंटपुरानी कीमतबढ़ोतरीनई कीमत
8GB+128GB₹31,999₹2000₹33,999
8GB+256GB₹33,999₹3000₹36,999
12GB+256GB₹36,999₹3000₹39,999
Realme 16 5G
Realme 16 5G/Photo Credit: Realme

Realme 16 Pro 5G हुआ ₹1000 महंगा

रियलमी 16 प्रो 5G के सभी वेरिएंट को 1000 रुपए तक महंगा कर दिया है, यानी कि 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट कीमत 38,999 रुपए थी। इसको अब 39,999 रुपए कर दिया है, इसके टॉप वैरियंट जो 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज में आता है, जिसकी पहले कीमत 41,999 रुपए थी। जिसको अब 42,999 रुपए कर दिया है।

वेरिएंटपुरानी कीमतबढ़ोतरीनई कीमत
8GB+256GB₹38,999₹1000₹39,999
12GB+256GB₹41,999₹1000₹42,999
Realme 16 Pro 5G
Realme 16 Pro 5G/Photo Credit: Realme

Realme 16 Pro+ 5G हुआ ₹3000 महंगा

रियलमी 16 प्रो प्लस 5G स्मार्टफोन को भी 2000 रुपए तक महंगा कर दिया है, इसमें 8GB रैम+128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट कि पहले कीमत 44,999 रुपए थी जिसको अब 46,999 रुपए कर दिया गया है। जबकि इसके 8GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपए थी जिसको अब 48,999 कर दिया है। सबकी इसके 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पहले 49,999 रुपए थी। जिसको 3000 रुपए तक बढ़ा दिया है, यानी कि अब यह स्मार्टफोन 52,999 रुपए में मिलेगा।

वेरिएंटपुरानी कीमतबढ़ोतरीनई कीमत
8GB+128GB₹44,999₹2000₹46,999
8GB+256GB₹46,999₹2000₹48,999
12GB+256GB₹49,999₹3000₹52,999
Realme 16 Pro+ 5G
Realme 16 Pro+ 5G/Photo Credit: Realme

Realme 16 5G, 16 Pro 5G और 16 Pro+ 5G की कीमत बढ़ने का कारण

रियलमी कंपनी ने रियलमी 16 सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत बढ़ाने के पीछे प्रोसेसर की बढ़ती कीमत, मेमोरी की अधिक लागत और स्मार्टफोन बनाने में आने वाला खर्च को देखकर रियलमी कंपनी ने रियलमी 16 सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत बढ़ाई है। रियलमी 16 सीरीज के सभी स्माटफोनों की नई कीमत 18 मई 2026 से लागू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:- Moto G37 Power 5G स्मार्टफोन 7000mAh बैटरी, 8GB RAM और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ भारत में लॉन्च हुआ

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *