200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगी OPPO Reno 16 Series लॉन्च डेट भी हुई कंफर्म

OPPO कंपनी चीन मार्केट में OPPO Reno 16 Series को लॉन्च करने वाली है, ब्रांड ने ओप्पो रेनो 16 सीरीज की लॉन्च डेट को भी आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है। ओप्पो कंपनी ओप्पो रेनो 16 सीरीज को चीन मार्केट में 25 मई 2026 को लॉन्च करने वाली है, ओप्पो की इस सीरीज में OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16 Pro स्मार्टफोन शामिल होने वाले हैं, इसके अलावा स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। चलिए ऑनलाइन लीक हुई जानकारी के बारे में डिटेल से जानते हैं।

OPPO Reno 16 Series लॉन्च डेट

ओप्पो कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अनाउंस कर दिया है, कि OPPO Reno 16 Series को 25 मई 2026 शाम 6:00 बजे लॉन्च करने वाली है। ओप्पो कंपनी ने ओप्पो चीन वेबसाइट पर इस सीरीज की माइक्रोसाइट भी लाइव कर दिया। इसके अलावा कंपनी ने ओप्पो रेनो 16 और ओप्पो रेनो 16 प्रो 5G को प्री-बुकिंग के लिए ओप्पो चीन वेबसाइट पर अवेलेबल करा दिया है।

OPPO Reno 16 Series
OPPO Reno 16 Series/Photo Credit: OPPO

OPPO Reno 16 Series वेरिएंट और कलर ऑप्शन

ओप्पो रेनो 16 5G स्मार्टफोन को 5 वेरिएंट में लाया जाएगा। जिसमें 12GB रैम+256GB स्टोरेज, 12GB रैम+512GB स्टोरेज, 16GB रैम+256GB स्टोरेज, 16GB रैम+512GB स्टोरेज और 16GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज दिया जाएगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें Heartbeat, The Moonlit Night is dark और Galaxy Purple जैसे कलर में लॉन्च होगा।

ओप्पो रेनो 16 प्रो 5G स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में आएगा। जिसमें 12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज, 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज और 16GB रैम सपोर्ट के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें 3 कलर Heartbeat, Dream Blue और The Moonlit Night is dark कलर ऑप्शन में आने वाला है।

OPPO Reno 16 Series
OPPO Reno 16 Series/Photo Credit: OPPO

OPPO Reno 16 Series लीक स्पेसिफिकेशन

लीक रिपोर्ट के अनुसार ओप्पो रेनो 16 स्मार्टफोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8550 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है, जबकि ओप्पो रेनो 16 प्रो स्माटफोन को इमीडियाटेक डायमंड सिटी 9500s ऑक्टा कोर प्रोसेसर सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

लीक्स रिपोर्ट के अनुसार ओप्पो रेनो 16 सीरीज में फोटोग्राफी के लिए 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Samsung HP5 सेंसर के साथ दिया जाएगा। जबकि इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिए जा सकते हैं। सेल्फी कैमरे के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

अगर डिस्प्ले की बात की जाए तो OPPO Reno 16 हैंडसेट में 6.32 इंच की डिस्प्ले हो सकती है, जो 1.5K रेजोल्यूशन पर बनी OLED फ्लैट डिस्प्ले होने वाली है। जबकि OPPO Reno 16 Pro 5G स्मार्टफोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाली LTPO OLED डिस्प्ले होने वाली है जो 6.78 इंच की डिस्प्ले होगी।

लिक रिपोर्ट के अनुसार ओप्पो रेनो 16 5G स्मार्टफोन को चीन में 6700mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। फोन को जल्दी चार्ज करने के लिए 80 वोट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। जबकि ओप्पो रेनो 16 प्रो 5G स्मार्टफोन को 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा इसमें 50W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाता है।

यह भी पढ़ें:- 16GB RAM और इनविजिबल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च हुए RedMagic 11S Pro और RedMagic 11S Pro+ स्मार्टफोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *