Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

शाओमी कंपनी मलेशिया मार्केट में Xiaomi 17T सीरीज के तहत दो 5G स्मार्टफोन Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को लॉन्च करने वाली है। शाओमी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है, कि Xiaomi 17T Series को मलेशिया मार्केट में 28 में 2026 को लॉन्च करने वाली है। शाओमी 17टी सीरीज को अच्छा कैमरा क्वालिटी और शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा।
शाओमी 17टी सीरीज को कंपनी मलेशिया मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज की लॉन्च डेट भी आधिकारिक तौर पर अनाउंस कर दी गई है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर Xiaomi ने ट्वीट करके बताया है, कि Xiaomi 17T सीरीज को 28 मई 2026 को लॉन्च किया जाएगा।
लीक रिपोर्ट के अनुसार मलेशिया मार्केट में Xiaomi 17T सीरीज के स्मार्टफोनो में Leica कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है, वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा होने की संभावना है।
शाओमी 17टी 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। लीक के अनुसार स्मार्टफोन मलेशिया में 12GB RAM सपोर्ट के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज में लॉन्च हो सकता है। अगर इसकी बैटरी की बात करें तो इसमें 6500mAh की पावरफुल बैटरी होने की संभावना है, जिसको फास्ट चार्ज करने के लिए 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट तकनीकी का इस्तेमाल किया जाएगा।
लीक रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है, कि Xiaomi 17T 5G स्मार्टफोन को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.59 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन के साथ OLED डिस्प्ले दी जा सकती है।

लिक्स रिपोर्ट में सामने आया है, कि Xiaomi 17T Pro 5G स्मार्टफोन को 16GB तक का रैम और 512GB तक का स्टोरेज के साथ मार्केट में ला सकती है, इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 7000mAh की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है, जिसको 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से चार्ज किया जाएगा।
शाओमी 17T Pro 5G फोन को मलेशिया मार्केट में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वही स्मार्टफोन में 6.83 इंच की OLEd डिस्प्ले होने वाली है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 144 Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी।
यह भी पढ़ें:- लॉन्च से पहले कंफर्म हुए Vivo S60 Series के फीचर्स, 7200mAh बैटरी और OLED डिस्प्ले के साथ इस दिन होगा लॉन्च
Trending now