लॉन्च से पहले कंफर्म हुए Vivo S60 Series के फीचर्स, 7200mAh बैटरी और OLED डिस्प्ले के साथ इस दिन होगा लॉन्च

वीवो कंपनी चीन मार्केट में Vivo S60 Series को लॉन्च करने वाली है, इस सीरीज के तहत वीवो कंपनी Vivo S60 5G और Vivo S60e 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है, लेकिन Vivo S60 Pro Mini स्मार्टफोन के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। इसके अलावा कंपनी ने Vivo S60 Series को टीज किया है, जिसमें इस सीरीज के फीचर्स सामने आ गए हैं, इसके अलावा वीवो कंपनी ने Vivo S60 स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्धि कराया है। चलिए स्मार्टफोन के फीचर्स और प्री-ऑर्डर के बारे में डिटेल से जानते हैं।

Vivo S60 Series की लॉन्च टाइमलाइन

वीवो S60 सीरीज को चीन मार्केट में कब लॉन्च करेगी इसके बारे में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक रिपोर्ट में बताया जा रहा है, कि स्मार्टफोन इसी महीने के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने वीवो S60 स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध भी कर दिया है। वीवो चीन की ऑफीशियली वेबसाइट पर जाकर प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।

Vivo S60 Series स्पेसिफिकेशन

वीवो S60 सीरीज में कंपनी द्वारा 7200mAh की पावरफुल बैटरी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसके अलावा कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग सपोर्ट के साथ आएगा तो स्मार्टफोन को डस्ट और पानी से बचाएगा। इसके अलावा फोन में IR blaster, Stereo Dual Speakers और X-axis linear Motor जैसे फीचर्स भी मिल जाएंगे।

Vivo S60 Series
Vivo S60 Series/Photo Credit: Vivo

वीवो कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि स्मार्टफोन अल्ट्रासोनिक इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाला है, कंपनी के मुताबिक स्मार्टफोन को 0.1 सेकंड में अनलॉक किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट की माने तो Vivo S60 Series को Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है।

Vivo S60 Series
Vivo S60 Series/Photo Credit: Vivo

लीक्स रिपोर्ट के अनुसार Vivo S60 स्मार्टफोन में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। इसमें कंपनी द्वारा Magnetic Accessories को भी सपोर्ट करेगा। Vivo S60 Series के स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकते हैं, जो Sony IMX8-Series पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें:- शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ आ रहा Motorola Edge 70 Pro Plus स्मार्टफोन, फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट हुई लाइव

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *