16GB RAM, 48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Sony Xperia 1 VIII स्मार्टफोन

Sony कंपनी ने मार्केट में Sony Xperia 1 VIII स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इस बार फोन को शानदार कैमरा क्वालिटी और अच्छी बैटरी बैकअप के साथ मार्केट में उतरा गया है, इसके अलावा कंपनी ने इसमें AI फीचर्स भी दिए हैं, स्मार्टफोन को 16GB तक रैम और 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है, सोनी Xperia 1 VIII स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में आगे डिटेल से जान सकते हैं।

Sony Xperia 1 VIII कीमत और उपलब्धता

सोनी कंपनी ने Sony Xperia 1 VIII स्मार्टफोन को कुछ चुनिंदा मार्केट में ही लॉन्च किया गया है। इस फोन के स्टैंडर्ड वेरिएंट्स 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को €1499 जो (इंडिया के लगभग 1,68,200 रुपए) होते हैं, इसके अलावा इसके एक्सक्लूसिव एडिशनल 1TB की कीमत €1999 तकरीबन (इंडिया के 2,24,000 रुपए )होते हैं। फोन के प्री-ऑर्डर 13 मई यानी कि आज से शुरू हो गए हैं। सोनी Xperia 1 VIII स्मार्टफोन को Sony की ऑफीशियली वेबसाइट से ही खरीद सकते हैं।

Sony Xperia 1 VIII स्पेसिफिकेशन

Sony Xperia 1 VIII स्मार्टफोन को 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.5 इंच की OLED LTPO डिस्प्ले के साथ लाया गया है। स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टर 2 का उपयोग किया गया है। सोनी के इस पावरफुल स्मार्टफोन को 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है, जिसको फास्ट चार्ज करने के लिए 30W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है, इसमें आपको वायलेट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल जाता है।

सोनी Xperia 1 VIII स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 16GB तक रैम और 1TB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में UFS 4.1 स्टोरेज भी मिल जाती है, जिसको MicroSD Card से 2TB तक बढ़ा सकते हैं। स्मार्टफोन एंड्राइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है, कंपनी में 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट और 6 साल का OS अपडेट भी देती है।

Sony Xperia 1 VIII
Sony Xperia 1 VIII/Photo Credit: Sony

फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Exmor T सेंसर के साथ दिया जाता है, इसके अलावा इसमें 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ मिल जाता है। इसके अलावा इसमें 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम और f/2.8 अपर्चर के साथ मिल जाता है। जब की इस के फ्रंट साइड पर 12 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया जाता है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है।

फोन में आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G कनेक्टिविटी, 4G VoLTE, वाई-फाई 7, USB Type-C 3.2, GPS और NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 3.5mm ऑडियो जैक, 360 रियलिटी ऑडियो हार्डवेयर रिकॉर्डिंग, 360 रियलिटी ऑडियो, फुल स्टेज स्टीरियो स्पीकर और 360 स्पेशल साउंड जैसे फीचर्स में मिल जाते हैं।

यह भी पढ़ें:- 12GB RAM, 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Vivo V80 5G स्मार्टफोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *