कल लॉन्च होगा 12GB RAM, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला Motorola Razr Fold स्मार्टफोन

मोटोरोला कंपनी अपना नया फोल्डेबल स्माटफोन Motorola Razr Fold को कल लॉन्च करने वाली है, स्मार्टफोन शानदार फीचर्स और शानदार बैटरी के साथ लॉन्च होने वाला है, मोटरोला कंपनी ने मोटोरोला रजर फोल्ड स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दी है, इसके अलावा इस फोल्डेबल स्माटफोन के सभी फीचर्स का भी खुलासा हो गया है, चलिए इस फोल्डेबल स्माटफोन के सभी फीचर्स और कलर ऑप्शन के बारे में डिटेल से जानते हैं।

Motorola Razr Fold कल लॉन्च होगा

मोटोरोला रजर फोल्ड स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में कल यानी की 13 मई 2026 दोपहर 12:00 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस फोल्डेबल स्माटफोन की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव की है, यानी कि स्मार्टफोन की सेल फ्लिपकार्ट और मोटरोला कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट पर शुरू होगी। Motorola Razr Fold स्मार्टफोन को Pantone Lity White, Pantone Blackened Blue और Black कलर ऑप्शन के साथ आ सकता है।

Motorola Razr Fold
Motorola Razr Fold/Photo Credit: Motorola

Motorola Razr Fold स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला रजर फोल्ड स्मार्टफोन को इंडिया में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। स्मार्टफोन एंड्राइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च किया जाएगा। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। फास्ट चार्ज करने के लिए 80W टर्बो पावर चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

मोटोरोला कंपनी इस 5G स्मार्टफोन मैं 8.1 इंच की 2K LTPO pOLED मेन डिस्प्ले दी जाएगी, जो 2232×2484 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट 6200 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 90.83% का स्क्रीन टू बॉडी रेशों मिलेगा। इसमें 6.56 इंच की LTPO pOLED Cover डिस्प्ले दी जाएगी जो 1080×2520 पिक्सल रेजोल्यूशन, 6000 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 165Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास Geramic 3 स्क्रीन प्रोटक्शन दिया जाएगा।

पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसमें IP46/48/49 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दिया जा सकता है। फोन के कैमरा फीचर्स की बात की जाए तो इसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा Sony Lytia 828 सेंसर के साथ मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाता है।

Motorola Razr Fold स्मार्टफोन मार्केट में दो वेरिएंट के साथ आने वाला है। स्मार्टफोन को 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज और 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- ₹2000 के डिस्काउंट के साथ शुरू हुई 7000mAh बैटरी वाले OnePlue Nord CE6 Lite 5G की सेल

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *