9020mAh बैटरी के साथ iQOO Z11 लॉन्च! मिलेगा Snapdragon प्रोसेसर और 32MP सेल्फी कैमरा

iQOO कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में सबसे बड़ी बैटरी वाला iQOO Z11 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, आपको बता दे की iQOO Z11 स्मार्टफोन को पिछले महीने ही चीन में पेश किया गया था। लेकिन अब कंपनी ने आइकू Z11 स्मार्टफोन को मलेशिया में लॉन्च किया है, स्मार्टफोन में सबसे बड़ी बैटरी दी गई है, जो 9020mAh बैटरी है। मलेशिया में लॉन्च हुए आइकू Z11 स्मार्टफोन का प्रोसेसर स्क्रीन और कैमरा फीचर्स चीन में लॉन्च हुए आइकू Z11 स्मार्टफोन से थोड़ी अलग है।

चीन में लॉन्च हुए iQOO Z11 और मलेशिया में लॉन्च हुए iQOO Z11 अंतर क्या है।

चीन मार्केट में आइकू Z11 स्मार्टफोन को MediaTak Dimensity 8500 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन मलेशिया में iQOO Z11 स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था।

iQOO Z11 स्पेसिफिकेशन

iQOO Z11स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.83 inch, 144Hz रिफ्रेश रेट
बैटरी9020mAh, 90W
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7s Gen 4
प्राइमरी कैमरा50MP+2MP
सेल्फी कैमरा32MP
रैम8/12GB
स्टोरेज256GB

आइकू जेड11 5जी फोन को 6.83 inch की 1.5K AMOLED पंच होल डिस्पले दी गई है, जो 1260×2865 रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 449 PPI पिक्सल डेंसिटी, 2000 nits पीक ब्राइटनेस और 2160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट के साथ आती है, पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट दी गई थी। इस iQOO Z11 5G स्मार्टफोन में 9020mAh बैटरी दी जाती है। जो 5 साल की हेल्थ वारंटी के साथ मिलती है। बैटरी को फास्ट चार्ज करने के लिए 90W fast चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है, इसके अलावा फोन रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है।

iQOO Z11 स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स की बात की जाए तो इसके बैक पैनल पर ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोका कैमरा दिया जाता है। ग्लोबल मार्केट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आया है, जबकि पिछले महीने लॉन्च हुए iQOO Z11 स्मार्टफोन में सिर्फ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया था।

आइकू Z11 स्मार्टफोन को पानी और धूल मिट्टी से बचने के लिए IP68/IP69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है। स्मार्टफोन 7K Ice Dome VC liquid कूलिंग सिस्टम के साथ आया है, जो स्मार्टफोन को गेमिंग के दौरान गर्म होने से बचाता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC, OTG, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स दिए गए।

iQOO Z11
iQOO Z11/Photo Credit: iQOO

iQOO Z11 कीमत और कलर ऑप्शन

वेरिएंटमलेशिया कीमतइंडिया कीमत
8GB+256GB1899 रिंगिट45,790 रुपए
12GB+256GB2199 रिंगिट53,000 रुपए

आइकू Z11 5G स्मार्टफोन को मलेशिया मार्केट में दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है जिसमें 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट 1899 रिंगिट यानी की (इंडिया के 45,790 रुपए) और 12GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2199 रिंगिट लगभग (इंडिया के 53,000 रुपए) होते हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो स्मार्टफोन को मलेशिया में Black और Blue कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।

अगर आप मलेशिया में iQOO Z11 फोन को 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज में खरीद रहे हैं, तो आपको इस पर 15% का डिस्काउंट मिलने वाला है, यानी की आप आइकू Z11 5G फोन को सिर्फ 1599 रिंगिट यानी (इंडिया के 38,576 रुपए) में खरीद सकते हैं, ऑफर सीमित समय के लिए है।

यह भी पढ़ें:- Huawei Nova 15 Max स्मार्टफोन 8500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और OLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *