Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Huawei कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में अपना धाकड़ स्मार्टफोन Huawei Nova 15 Max को लॉन्च कर दिया है। हुआवेई ने इस पावरफुल स्मार्टफोन को 8500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 256GB स्टोरेज के साथ लेकर आई है। चलिए Huawei Nova 15 Max स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन डिटेल से जानते हैं।
हुआवेई नोवा 15 मेक्स स्मार्टफोन को 2756×1272 पिक्सल रेजोल्यूशन, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.84 इंच की Full HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, फोन की स्क्रीन 1.07 Billion कलर सपोर्ट कर सकती है। स्मार्टफोन EMUI 14.2 पर चलता है, आपको बता दे की कंपनी ने अभी तक इसके प्रोसेसर की कोई जानकारी शेयर नहीं की है। स्मार्टफोन 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
Huawei Nova 15 Max स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिए जाते हैं, जिसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा सेंसिंग मेन कैमरा f/1.9 अपर्चर के साथ और 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा लाइटिंग सेंसर कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ दिया जाता है फोन के कैमरे के साथ 10x डिजिटल जूम और AIS इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट मिलता है। इसके कैमरे से आप 4K वीडियो बड़ी आसानी से रिकॉर्ड कर सकते हैं। जबकि फोन के फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ दिया जाता है, जिससे आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
हुआवेई नोवा 15 मैक्स स्मार्टफोन को पावर देने के लिए कंपनी के द्वारा इसमें 8500mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है, जो 40W हुआवेई सुपर चार्जिंग टर्बो सपोर्ट के साथ आती है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए USB Type-C, Wi-Fi 7, NTC और Bluetooth 5.2 जैसे सपोर्ट फीचर्स मिलते हैं, इसके अलावा इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, कंपास और जायरोस्कोप जैसे सेंसर मिल जाते हैं।

हुआवेई नोवा 15 मैक्स स्मार्टफोन को Golden Black, Blush Gold और Lake Cyan कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है, Huawei कंपनी द्वारा Huawei Nova 15 Max 5G स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन जल्द ही स्मार्टफोन की कीमत उपलब्धता और प्रोसेसर की जानकारी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:- इंडिया में लॉन्च हुआ OnePlus Nord CE6 Lite 5G स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 7000mAh बैटरी से है लैस
Trending now