Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Huawei कंपनी ‘Nova 15’ सीरीज का एक और 5G स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने वाली है, जिसका नाम Huawei Nova 15 Max स्मार्टफोन रखा गया है, हुआवेई कंपनी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च डेट को भी आधिकारिक तौर पर अनाउंस कर दिया है, स्मार्टफोन 7 मई को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा। Huawei Nova 15 Max स्मार्टफोन ‘नोवा 15’ सीरीज का चौथा स्मार्टफोन होगा।
इससे पहले ‘नोवा 15’ सीरीज के तीन स्मार्टफोन Huawei Nova 15, Huawei Nova 15 Pro और Huawei Nova 15 Ultra लॉन्च किए गए थे। अब कंपनी Huawei Nova 15 Max 5G स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लेकर आ रही है। हुआवेई नोवा 15 मेक्स स्मार्टफोन के फीचर्स डिटेल से जान सकते हैं।
हुआवेई नोवा 15 मेक्स स्मार्टफोन की खास बात यह है, कि इस फोन में कंपनी 8500mAh की बड़ी बैटरी देने वाली है, इससे पहले लॉन्च हुए Nova 15 Pro और Nova 15 Ultra स्मार्टफोन में 6500mAh की बैटरी और Nova 15 स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी मिली थी। अब कंपनी इस स्मार्टफोन में 8500mAh की बड़ी बैटरी देने वाली है। इसकी बैटरी को 100W फास्ट चार्जिंग तकनीकी के साथ लाया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन में रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने वाला है।

हुआवेई नोवा 15 मेक्स स्मार्टफोन में 4000 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM डिमिंग के साथ 6.84 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी जाती है। इस फोन में आई केयर मोड के साथ ही इसमें इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
इस अपकमिंग स्मार्टफोन में Kirin 8000 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है, स्मार्टफोन को कंपनी Harmony OS 6 के साथ लॉन्च कर सकती है। इसके कैमरा फीचर्स की बात करें तो उसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने वाला है, इसमें RYYB सेंसर भी दिया जा सकता है, जिससे आप इस फोन से अंधेरे में भी अच्छी क्वालिटी में फोटो कैप्चर कर सकते हैं।

हुआवेई नोवा 15 मेक्स 5G स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर अनाउंस कर दिया है, स्मार्टफोन 7 मई 2026 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। क्योंकि इस दिन थाईलैंड में एक बड़ा इवेंट होने वाला है, जिसमें इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में स्मार्टफोन के लॉन्च होने के बाद ही पता चलेंगे।
यह भी पढ़ें:- 50MP कैमरा, 6600mAh बैटरी और Dimensity 6300 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ Realme C100 5G स्मार्टफोन
Trending now