Moto G37 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 50MP कैमरे के साथ मिलेगी 5200mAh की बड़ी बैटरी, जाने कीमत

Moto कंपनी ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट में Moto G87 और Moto G47 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, अब मोटो कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में एक और शानदार 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Moto G37 है, इस 5G स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 50 मेगापिक्सल कैमरा और Dimensity 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। मोटो G37 5G स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स के बारे में आगे जान सकते हैं।

Moto G37 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

मोटो G37 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी जाती है। कंपनी ने इस 5G स्मार्टफोन में MediaTak Dimensity 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। स्मार्टफोन एंड्राइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है, जब Hello UI के साथ काम करता है।

मोटो G37 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा देखने को मिल जाता है, जबकि इसके फ्रंट साइड पर आपको 8 मेगापिक्सल का वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स लेने के लिए कैमरा दिया जाता है।

Moto G37
Moto G37/Photo Credit: Moto

Moto G37 स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 6W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट और 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5200mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है। इस फोन के कनेक्टिविटी सपोर्ट की बात करें तो इसमें आपको ब्लूटूथ 5.4, Wi-Fi 5 और NFC जैसे फीचर्स मिल जाते हैं इसके अलावा इस फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP64 रेटिंग का इस्तेमाल किया गया है।

Moto G37 कीमत और कलर ऑप्शन

मोटो G37 5G स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में एक ही वेरिएंट के साथ उतारा गया है, जिसमें 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट शामिल है, इस वेरिएंट की कीमत EUR 249.01 यानी कि इंडिया में इसकी कीमत 28,410 रुपए के लगभग होती है। इस फोन को Pantone Funchsia Red, Pantone Nautical Blue और Pantone Impenetrable कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:- 200MP कैमरे वाले Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro Plus स्मार्टफोन हुए ₹2000 महंगे, जाने नई कीमत

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *