50MP टेलिफोटो कैमरा वाले OPPO Reno 15 5G फोन की कीमत में हुई ₹2000 की बढ़ोतरी, जानें नई कीमत

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OPPO मार्केट में अपने मिड रेंज स्मार्टफोन के लिए जानी जाती है। ब्रांड ने अपने शानदार स्मार्टफोन OPPO Reno 15 5G के सभी वेरिएंट्स के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने जो जानकारी शेयर की है उसके मुताबिक ओप्पो रेनो 15 5G फोन के सभी वेरिएंट्स पर 25 अप्रैल 2026 से बढ़ोतरी कर दी गई है। अब ग्राहकों को यह फोन खरीदने के लिए थोड़े ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे। तो आईए इस फोन की नई कीमत और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

OPPO Reno 15 5G की नई कीमत

OPPO Reno 15 5Gलॉन्च कीमतनई कीमत
8GB+256GB₹45,999₹47,999
12GB+256GB₹48,999₹50,999

OPPO Reno 15 5G स्मार्टफोन की पहले कीमत 45,999 रुपए थी जो 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए रखी गई थी, लेकिन अब इस फोन को खरीदने के लिए 47,999 रुपए देने पड़ेंगे। वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पहले 48,999 रुपए रखी गई थी, लेकिन अब इसे 50,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा इस 5G फोन के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 53,999 रुपए रखी गई थी, लेकिन अब इसकी नई कीमत 55,999 रुपए हो गई है। यानी की ब्रांड की तरफ से ओप्पो रेनो 15 5G स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट्स पर 2,000 रुपए बढ़ा दिए गए हैं।

OPPO Reno 15 5G
OPPO Reno 15 5G/Photo Credit: OPPO

OPPO Reno 15 5G के स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं?

OPPO Reno 15 5Gस्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले6.59 इंच, 120Hz
प्राइमरी कैमरा50MP+50MP+8MP
सेल्फी कैमरा50MP
रैम8/12GB
स्टोरेज256GB
बैटरी6500mAh, 80W SuperVOOC
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen 4

ओप्पो रेनो 15 5G फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह फोन 6.59 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इस फोन की स्क्रीन को दस्ताने पहन कर भी चलाया जा सकता है क्योंकि इसमें Glove Touch व Splash Touch जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह OPPO डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी OIS कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पोट्रेट कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा देखने को मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस OPPO डिवाइस के फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन के कैमरे से 60 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

OPPO Reno 15 5G
OPPO Reno 15 5G/Photo Credit: OPPO

बात करें अगर ओप्पो रेनो 15 5G फोन की बैटरी की तो कंपनी ने इसमें पावर सप्लाई के लिए 6500mAh की दमदार बैटरी का इस्तेमाल किया है। इस फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है। शानदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। यह फोन कलर OS 16 पर कार्य करता है।

यह भी पढ़ें:- 7200mAh बैटरी, 12GB RAM और 50MP कैमरे के साथ Vivo Y500s स्मार्टफोन लॉन्च हुआ, जाने कीमत और फीचर्स

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *