7200mAh बैटरी, 12GB RAM और 50MP कैमरे के साथ Vivo Y500s स्मार्टफोन लॉन्च हुआ, जाने कीमत और फीचर्स

Vivo कंपनी ने कम बजट के साथ Vivo Y500s स्मार्टफोन को चीन मार्केट में लॉन्च कर दिया है, वीवो का यह 5G स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा और 7200mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, इसके अलावा इस फोन में स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है, इसके अलावा इस फोन का डिजाइन भी काफी यूनिक है, जिससे वीवो Y500s स्मार्टफोन और भी आकर्षक लगता है, वीवो के इस 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में डिटेल से जान सकते हैं।

Vivo Y500s शानदार फीचर्स से है लेस

डिस्प्ले: वीवो Y500s फोन को चीन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1570×720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75 इंच की एलसीडी डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। पानी की बूंदे और धूल मिट्टी से सुरक्षा के लिए IP68/IP69 रेटिंग का इस्तेमाल किया गया है।

Vivo Y500s
Vivo Y500s/Photo Credit: Vivo

प्रोसेसर: अगर इस फोन के प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जैन 2 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है। इस फोन का प्रोसेसर 4nm प्रोसेस के साथ आता है।

बैटरी: Vivo Y500s स्मार्टफोन को 7200mAh की पावरफुल बैटरी के साथ लाया गया है, जो काफी अच्छा बैटरी बैकअप देती है, स्मार्टफोन को फास्ट चार्ज करने के लिए इसमें 44W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट दिया है।

प्राइमरी कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो उसके बैक पैनल पर f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाता है, जिससे आप एचडी क्वालिटी में पिक्चर्स और वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

Vivo Y500s
Vivo Y500s/Photo Credit: Vivo

सेल्फी कैमरा: सेल्फी कैमरे की बात करें तो उसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फ्रंट साइड पर दिया जाता है जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स लेने के लिए काम आता है।

अन्य फीचर्स: वीवो Y500s स्मार्टफोन साइड माउंटेन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है, इस फोन में आपको वाटर क्लीनिंग मोड भी मिल जाता है, इसके अलावा इसमें स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं।

Vivo Y500s फोन की चीन कीमत

वेरिएंटचीन कीमतइंडिया कीमत
8GB+256GBCNY 1,800₹24,803
12GB+256GBCNY 2,200₹30,315
8GB+512GBCNY 2,200₹30,315

वीवो Y500s स्मार्टफोन को चीन में तीन वेरिएंट के साथ उतर गया है, जिसमें 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज जिसकी चीन कीमत CNY 1,800 ( इंडिया के तकरीबन 24,803 रुपए) 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज को मार्केट में CNY 2,200 ( इंडिया के लगभग 30,315 रुपए) जब किसके टॉप वैरियंट की कीमत CNY 2,200 ( लगभग इंडिया के 30,315 रुपए) जो 8GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में आता है।

यह भी पढ़ें:- 12GB RAM और 10200mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro 5G स्मार्टफोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *