Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी POCO ने 23 अप्रैल 2026 को इंडिया में अपने दोनों स्मार्टफोन POCO C81 और POCO C81X को लॉन्च किया है। आज यानी 27 अप्रैल से इन दोनों दमदार स्मार्टफोंस की सेल शुरू हो गई है। अगर आप शानदार बैटरी और जबरदस्त डिजाइन वाला एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन आपका बजट 10 हजार रुपए से भी कम है तो आप इस बजट के अंदर पोको के ये लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। तो चलिए इनकी कीमत और फीचर्स को डिटेल से जानते हैं।
POCO C81 और POCO C81X दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू हो गई है। POCO C81X स्मार्टफोन को 3GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ सिर्फ 9,999 रुपए में खरीद कर अपना बनाया जा सकता है। इस फोन को आप ice ब्लू और क्रिस्टल ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।
वही POCO C81 स्मार्टफोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ सिर्फ 10,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। यह फोन ईलाइट ब्लैक, सनसेट गोल्ड और ice ब्लू कलर ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है। इन दोनों स्मार्टफोन की खरीदारी आप ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म Flipkart से कर सकते हैं।
सबसे पहले अगर हम पोको सी81 और सी81एक्स स्मार्टफोन की डिस्प्ले की तो इन पोको सी81 फोन में 6.9 इंच की 800 nits ब्राइटनेस वाली वॉटरड्रॉप नॉच LCD डिस्प्ले दी गई है जबकि पोको सी81एक्स फोन में 6.88 इंच की 600 nits ब्राइटनेस वाली LCD डिस्पले देखने को मिलती है। ये दोनों ही स्मार्टफोन 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते है।

बात करें अगर POCO C81 और POCO C81X स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की तो इन दोनों ही स्मार्टफोन के बैक पैनल पर LED फ्लैशलाइट के साथ 13 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल जाता है। वही वीडियो कॉलिंग और सेल्फी खींचने के लिए इन दोनों ही स्मार्टफोन के सामने वाली साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगा हुआ मिलता है।
POCO C81 और POCO C81X दोनों स्मार्टफोन में Unisoc T7250 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है। पोको सी81 फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3.0 पर वर्क करता है जबकि सी81एक्स एंड्राइड गो एडिशन पर वर्क करता है। पोको सी81 स्मार्टफोन पर कंपनी 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट और 4 साल की एंड्रॉयड ओएस अपडेट दे रही है, जबकि सी81एक्स पर 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट और 2 साल का एंड्रॉयड OS अपडेट दे रही है।

पावर सप्लाई के लिए POCO C81 स्मार्टफोन के अंदर 6300महवा की बैटरी लगाई गई है वही POCO C81X स्मार्टफोन के अंदर 5200mAh की बैटरी देखने को मिलती है। यह दोनों ही स्मार्टफोन 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। यह दोनों ही फोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है। POCO C81 में 4GB वर्चुअल+4GB फिजिकल रैम जोड़कर 8GB रैम की पावर मिलती है। जबकि POCO C81X में 3GB फिजिकल रैम+3GB वर्चुअल रैम जोड़कर 6GB रैम की ताकत मिलती है।
Also Read:- 50MP LOFIC कैमरा और 200MP पेरिस्कोप कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है Vivo X500 Pro Max